
अब चंदन नगर क्षेत्र में कार सवार युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या….रोड क्रास करने को लेकर हुआ था विवाद….
इंदौर – चंदन नगर क्षेत्र में शहर कांग्रेस अध्यक्ष की शराब दुकान के बाहर एक कार सवार युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है । मृतक का नाम अतुल जैन सामने आया है जो कार में सवार था । बताया जा रहा है कि वाइन शाप से एक्टिवा सवार दो युवक शराब लेकर निकले थे जिसने रोड क्रास करने को लेकर विवाद हो गया । विवाद इतना बढ़ा की एक्टिवा सवार दोनो युवकों ने अतुल पर चाकू से हमला कर दिया । जिसमे अतुल की मौत हो गई । मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । ये एक ही सप्ताह में दूसरी ऐसी वारदात है पिछले दिनों कनाडिया क्षेत्र में भी कार सवार युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी ।
