देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
तीन साल से कर रहा था छात्रा का पीछा, घर के बाहर गले-पेट में मारा चाकू; अमन खां गिरफ्तार
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

तीन साल से कर रहा था छात्रा का पीछा, घर के बाहर गले-पेट में मारा चाकू; अमन खां गिरफ्तार

सांवेर में दिनदहाड़े युवती पर हमला करने वाले अमन खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती को गंभीर चोटें आईं, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया।

Abhishek Raghuvanshi1 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

सांवेर में दिनदहाड़े युवती पर हमला करने वाले अमन खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती को गंभीर चोटें आईं, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया। सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर आधे दिन का बंद रखा गया। मंत्री के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
दिनदहाड़े युवती पर हमला, आरोपित अमन गिरफ्तार।
युवती को गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक।
हिंदू संगठनों का थाने पर प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग।
इंदौर: सांवेर में युवती पर दिनदहाड़े हमला करने वाले युवक बूदू खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने सांवेर में गुरुवार दोपहर युवती पर उसके घर के बाहर ही धारदार हथियार से हमला कर भाग गया था। दिन दहाड़े हुए इस हमले में युवती के गले हाथ व पेट पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती का हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इसकी सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया और आरोपित को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
आधार अपडेट कराना था तो मामा के घर रूकी थी युवती
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब दो बजे सांवेर के वार्ड 12 के गवली मोहल्ला में हुई। युवती मूलत: चंद्रावतीगंज की निवासी है। वह इंदौर के निजी कॉलेज से एमकाम की पढ़ाई कर रही है। उसी कॉलेज में उसकी बहन भी पढ़ाई कर रही है। दोनों रोज की तरह कॉलेज से सांवेर पहुंची। सांवेर में उसे आधार कार्ड अपडेट कराना था। वह बैंक आफ इंडिया के आधार अपडेशन केंद्र पर पहुंची। जहां भीड़ ज्यादा होने के कारण अपने मामा के घर चली गई। आरोपित युवक अमन पुत्र बूदू खां आधार अपडेशन केंद्र से ही युवती के पीछे लगा हुआ था।
पीछा करते हुए मामा के घर तक पहुंचा
युवक, युवती के पीछे-पीछे उसके मामा के घर तक पहुंच गया। जहां युवती घर के बाहर खड़ी थी। युवक वहां पहुंचा और युवती के गले, हाथ व पेट पर चार से अधिक वार किए। तभी युवती के मामी ने यह देखा और चिल्लाई तो युवक वहां से भाग गया। इस दौरान उसका बैग वहीं छूट गया।
युवती की हालत गंभीर
युवती के स्वजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और युवती को तुंरत अस्पताल लेकर गए। पुलिस मौके पर पहुंची आरोपित के बैग की तलाशी ली। बैग में आरोपित का आधार कार्ड मिला। युवती का उपचार अरबिंदो अस्पताल में जारी है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
कॉलेज जाना बंद कराने के डर से युवती ने नहीं दी जानकारी
युवती के ममेरे भाई अभिषेक सोलंकी ने बताया कि युवक पिछले तीन साल से बहन को परेशान कर रहा है। दोनों सांवेर कॉलेज में साथ में पढ़ाई करते थे। तब से वह पीछे लगा हुआ है। युवती को डर था कि इसकी जानकारी घर वालों को लगेगी तो उसका कॉलेज जाना बंद करवा देंगे। इसलिए युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमन पीछा करते हुए घर पहुंचा था। इस मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सांवेर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
आधा दिन बंद रहा सांवेर
सांवेर नगर में सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर आधे दिन का बंद रहा। मेडिकल सेवाओं को छूट थी, लेकिन मेडिकल एसोसिएशन ने 11 बजे तक स्वतः बंद रखा। आक्रोशित समाज ने रोड जाम कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मंत्री सिलावट के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। भीम आर्मी ने भी ज्ञापन सौंपा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑