देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

Coronavirus: डिलीवरी से एक दिन पहले तक बनाई COVID19 किट, देश कर रहा सलाम

भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 873 हो चुकी है. माईलैब की रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रमुवायरलॉजिस्ट मीनल दकवे भोसले ने कोरोना वायरस (Coronavirus) का टेस्ट किट सफल होने के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 873 हो चुकी है.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Coronavirus: डिलीवरी से एक दिन पहले तक बनाई COVID19 किट, देश कर रहा उन्हें सलामCorona, corona virus, india, china, world, test kit,

माईलैब की रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रमुवायरलॉजिस्ट मीनल दकवे भोसले ने कोरोना वायरस (Coronavirus) का टेस्ट किट सफल होने के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है.

नई दिल्ली. दुनियाभर के वैज्ञानिक ऐसी किट बनाने में लगे हुए हैं जो कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों का तुरंत पता लगा सके. भारत ने कोरोना वायरस का पता लगाने की किट अब तैयार कर ली है और गुरुवार को यह किट बाजार में उतार दी गई. इस किट के बाजार में आने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत में अब कोरोना वायरस को और तेजी से काबू में किया जा सकेगा.

बता दें कि पुणे की माईलैब डिस्कवरी सैल्युएशन ने COVID19 की टेस्टिंग किट को बनाने में सफलता हासिल कर ली है और इसको भारतीय अनुसंधान परिषद यानी (ICMR) की ओर से मंजूरी भी मिल गई है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपनी किट का पहला बैच जो 150 के करीब है उसे पुणे, मुंबई, ​दिल्ली, गोवा और बेंगलुरु के डायग्नोस्टिक लैब में भेज दिया है.

माईलैब डिस्कवरी के निदेशक डॉ गौतम वानखेड़े ने बताया कि सरकार से किट को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने किट बनाने का काम तेज कर दिया है. हमारा अगला बैच सोमवार को बाहर भेजा जाएगा.

माईलैब की रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रमुख वायरलॉजिस्ट मीनल दकवे भोसले

कौन है वो महिला, जिसने कोरोना को हराने के लिए बनाई किट
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक हर मुमकिन प्रयास में जुटे हुए हैं. भारत में भी इस वायरस को काबू करने पर काम चल रहा था. इन सबके बीच भारत की एक वायरलॉजिस्ट को ये बात बार-बार अखर रही थी कि पूर दुनिया कोरोना वायरस के सामने लाचार क्यों हो रही है. बता दें कि माईलैब की रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रमुख वायरलॉजिस्ट मीनल दकवे भोसले ने अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले तक इस किट के परीक्षण पर काम किया और आज यह किट बाजार में कोरोना से लड़ने को तैयार है. मीनल ने बताया कि हमारी किट ढाई घंटे में सही परीक्षण कर देती है जबकि ​विदेशों से आने वाली किट छह से सात घंटे लगाती है. उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने इस किट को सबसे कम समय में तैयार किया है. उन्होंने बताया कि इस किट को तैयार करने में तीन या चार महीनों नहीं केवल छह सप्ताह लगे हैं.

टेस्ट किट सफल होने के बाद दिया एक बच्ची को जन्म
माईलैब की रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रमुवायरलॉजिस्ट मीनल दकवे भोसले ने टेस्ट किट सफल होने के बाद एक बच्ची को जन्म दिया है. मीनल ने बताया कि यह काफी जटिल समस्या थी, कम समय में ये किट तैयार की जानी थी. हमारी टीम ने इस किट को तैयार करने में काफी मेहनत की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को जन्म देने से ठीक एक दिन पहले 18 मार्च को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) द्वारा मूल्यांकन के लिए अपनी किट जमा करवाई थी. उन्होंने मुझे खुशी है कि हमारा प्रयास सफल रहा.

एक सप्ताह में एक से दो लाख किट तैयार करेगी कंपनी
मॉलिक्युलर कंपनी कोरोना वायरस का पता लगाने वाली किट बनाने से पहले एचआईवी और हेपेटाइ​टिस बी और सी और अन्य बीमा​रियों के लिए भी परीक्षण किट बना चुकी है. कंपनी का कहना है कि वह एक सप्ताह में एक लाख COVID19 की टेस्टिंग किट बना सकती है. कंपनी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह सप्ताह में दो लाख COVID19 की टेस्टिंग किट का उत्पादन भी कर सकती है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 2:56 PM IST

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
चीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 20 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण कियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 20 घंटे पहलेएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभMadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किएMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 20 घंटे पहलेधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्तMadhyaPradeshधार पुलिस ने ऑपरेशन ‘प्रहार’ में 1,284 गांजा पौधे जप्त 20 घंटे पहले80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तारMadhyaPradesh80 हजार रूपए के इनामी बदमाश कल्ली गुर्जर गिरफ्तार 20 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोरMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रुपये से बनेगी 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर 20 घंटे पहले
एंटोनेली: 2027 की तैयारी अब शुरू, मैक्स और लीविस ने किया सम्मानSportsएंटोनेली: 2027 की तैयारी अब शुरू, मैक्स और लीविस ने किया सम्मान 1 दिन पहलेRCM ने नॉरफ़ॉक में मातृत्व इकाइयों के बंद होने पर चेतावनी दीHealth & FitnessRCM ने नॉरफ़ॉक में मातृत्व इकाइयों के बंद होने पर चेतावनी दी 1 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 1 दिन पहलेSpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाएTechnologySpaceX के शेयर गिरें, टेक और एआई स्टॉक्स भी डगमगाए 1 दिन पहलेपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलानIndia Newsपुणे-बेंगलुरु हाइवे 2 दिन से ब्लॉक, किसानों का अब मुंबई समेत महाराष्ट्र में दूध और सब्जी सप्लाई बंद करने का ऐलान 1 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य –Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 1 दिन पहलेटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपीIndoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहलेइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जानIndoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
↑