
शांतिनाथपुरी में दो प्लाट का सौदा किया, एक पर आरोपित का मालिकाना हक नहीं था, दूसरा पहले ही बेच चुका था।
द्वारकापुरी थाना पुलिस ने शांतिनाथपुरी निवासी महेश जायसवाल की शिकायत पर आरोपित अमित शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। छत्रीबाग निवासी अमित ने 34 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस के मुताबिक, अजय ने शांतिनाथपुरी के दो प्लाट का सौदा किया था। एक प्लाट अमित के मालिकाना हक का नहीं था और दूसरा वह पहले ही बेच चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
