इंदौर में परीक्षा के दौरान छात्र के सिर पर गिरा छत का प्लास्टर, घायल
अटल बिहारी बाजपाई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल हो गए। हादसे में छात्र को सिर और नाक पर चोट आई है। नाक पर गहरी चोट होने के कारण दो टांके भी लगे हैं।
अटल बिहारी बाजपाई शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल हो गए। हादसे में छात्र को सिर और नाक पर चोट आई है। नाक पर गहरी चोट होने के कारण दो टांके भी लगे हैं। पूरे मामले में कालेज प्रशासन अपना पल्ला झाड़ने में लगा हुआ है। प्रबंधन का कहना है कि बिल्डिंग काफी पुरानी है कई बार मेंटेनेंस के लिए पत्र लिखा गया है। उधर कालेज ने अगली परीक्षा को अन्य भवन में कराने का फैसला लिया है।
महाविद्यालय को दो हजार विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां बुधवार को बीए की परीक्षा चल रही थी। बीए फाइनल इयर के छात्र दिव्यांश परिहार का इतिहास विषय का पेपर था। सुबह 11:00 बजे परीक्षा शुरू हुई और महज आधे घंटे बाद परीक्षा कक्ष की छत का प्लास्टर उखड़ गया।
प्लास्टर सीधे छात्र के सिर पर गिरा। इससे उसके सिर और नाक में चोट आई है। इसके बाद कालेज प्रबंधन ने तत्काल उसे अपने निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाया। इसके बाद छात्र ने अपनी परीक्षा दी। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता ने कोलज परिसर में जमकर हंगामा किया और जर्जर भवनों में परीक्षा बंद कराने की मांग की। छात्र नेता कृष्णा नायक ने बताया कि लंबे समय से जर्जर भवन की मरम्मत के लिए कालेज प्रशासन को संगठन की तरफ से ज्ञापन दिया जा रहा है। मगर जिम्मेदार इसकी तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं।
1964 में बना था भवन
कालेज का भवन सन् 1964 में बना था। करीब 60 साल पुराने होने की वजह से भवन जर्जर हो चुका है। इसमें करीब 11 कमरों का कायाकल्प होना है। इसके लिए 37 लाख की राशि वर्ल्ड बैंक से मिली है, जो सीधे पुलिस हाउसिंग बोर्ड के खाते में जमा हुई है। यह काम एजेंसी के माध्यम से होना है। उन्हें 6 महीने से पत्र लिखकर निर्माण कार्य करने के लिए कहा जा रहा है। मगर एजेंसी ने मात्र 2 कमरों की मरम्मत करने के बाद काम बंद कर रखा है।
एमबीए भवन में करवायें परीक्षा
हादसे के बाद कालेज प्रबंधन ने जर्जर भवन में परीक्षा करवाने से मना कर दिया। मामले में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है। प्रबंधन ने आगे की सारी परीक्षाएं एमबीए भवन में करवाने का फैसला लिया है।
कई बार लिख चुके हैं पत्र
जर्जर भवन की मरम्मत होना है। दो कमरे का रखरखाव हुआ है। बाकी 11 कमरों का काम किया जाना है। इसके लिए निर्माण एजेंसी को कई बार पत्र लिखा है। फिलहाल परीक्षा एमबीए भवन में करवाएंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 2 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 2 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 3 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 3 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 13 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 13 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 15 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 16 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 16 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 16 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 22 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 22 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 22 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 22 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 22 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 22 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले
