देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsGwalior
ग्वालियर 14 बार पढ़ी गई

पूर्व DGP की नातिन की हत्या: सहेली के प्रेमी ने गोली मारी; बर्थडे की शॉपिंग कर लौट रही थी

ग्वालियर में 11वीं की छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा सोमवार रात 8 बजे अपनी सहेली के साथ एक्टिवा पर बर्थडे की शॉपिंग कर घर लौट रही थी।

Abhishek Raghuvanshi11 जुलाई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ग्वालियर में 11वीं की छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्रा सोमवार रात 8 बजे अपनी सहेली के साथ एक्टिवा पर बर्थडे की शॉपिंग कर घर लौट रही थी। वह सिंधी कॉलोनी के पास मेन रोड पर पहुंची ही थीं, तभी पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने उनके सामने गाड़ी रोकी और कट्‌टे से गोली मार दी। गोली छात्रा के सीने और हाथ में लगी।

छात्रा प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) सुरेंद्र सिंह यादव की नातिन है। हमलावर तीन से चार बताए जा रहे हैं। वे छात्रा की सहेली को मारने आए थे। गोली छात्रा को लग गई। हत्या का संदेह सुमित रावत और उसके साथियों पर है। परिवार के अनुसार सुमित काफी समय से दोनों छात्राओं को परेशान कर रहा था। पुलिस सुमित की तलाश में दबिश दे रही है।

घटना मेस्कॉट हॉस्पिटल के पास तिलक नगर की है। 12 जुलाई को छात्रा का जन्मदिन था। वह पिता से अपने लिए कपड़े खरीदने के लिए रुपए भी लेकर गई थी।

दोनों का पीछा करते हुए आए थे हमलावर

शहर के सिकंदर कंपू इलाके में रहने वाले शैलेंद्र सिंह यादव की बेटी अक्षया यादव (19) लक्ष्मीबाई काॅलोनी स्थित कोचिंग में जाती थी। सोनाक्षी शर्मा उसके पड़ोस में रहती है। सोमवार शाम दोनों साथ कोचिंग के लिए निकलीं। वहां बाजार जाकर कपड़े खरीदे और फिर घर के लिए आ रही थीं। एक्टिवा अक्षया चला रही थी। सोनाक्षी पीछे बेठी थी।

दोनों मेस्कॉट हॉस्पिटल चौराहा निकलकर तिलक नगर के करीब पहुंचीं थीं, तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। एक गोली अक्षया के हाथ और दूसरी सीने पर लगी। स्थानीय लोगों ने ऑटो से घायल छात्रा और उसकी सहेली को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। पुलिस और छात्राओं के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए। डॉक्टर इलाज शुरू कर पाते, इससे पहले अक्षया ने दम तोड़ दिया।

गोली मारने के बाद हमलावर सिंधी काॅलोनी तिराहे की ओर भागे। वे संभवत: पीछा करते हुए आए थे।

पेरेंट्स के कहने पर डॉक्टर ने दोबारा चेक किया

घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाने पर पहले डॉक्टर ने उसे चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। छात्रा को जब डेड हाउस पहुंचा रहे थे, तभी उसके पिता शैलेंद्र सिंह और मां ने बेटी के पास पहुंचकर डॉक्टर को बताया कि अक्षया की सांसें चल रही हैं। इस पर डॉक्टर फिर उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। इसी दौरान एसपी राजेश सिंह चंदेल, एएसपी राजेश दंडोतिया भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर ने छात्रा को दोबारा चेक कर फिर मृत घोषित कर दिया।

सहेली बोली- चेहरा ढंके हुए थे हमलावर

घटना की चश्मदीद छात्रा सोनाक्षी ने पुलिस को बताया कि हमलावर चार थे। वे दो बाइक पर थे। गोली मारने वाले कौन थे, नहीं पता। सभी चेहरा ढंके हुए थे। उसने पुलिस को यह भी बताया कि हमलावर हमले से कुछ देर पहले ही उनके पीछे आए थे। उधर, परिजन ने किसी सुमित रावत पर शक जताया है। SSP राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

पिता की कार खुदी सड़क पर फंसी

घटना की सूचना पर छात्रा के पिता शैलेंद्र अपने घर से कार से निकले, लेकिन उनकी कार खुदी सड़क पर फंस गई। इसके बाद वे अपने दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचे। इससे पहले राहगीर और क्षेत्रवासियों ने अक्षया को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

हत्या में मुंबई के गुंडे बाला सुर्वे का नाम

बताया जा रहा है कि आरोपी सुमित छात्रा की सहेली का लोहिया बाजार स्थित पुराने घर से पीछा कर रहा था। सहेली आरोपी सुमित से बात नहीं करती थी, लेकिन वह पीछा कर उससे बात करने और रोकने की कोशिश करता था। अक्षया की हत्या में सुमित के एक साथी के रूप में इलाके के गुंडे बाला सुर्वे का नाम भी संदेहियों की सूची में आया, लेकिन उसकी लोकेशन मुंबई मिली है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsGwaliorGwaliorइंदौर में नशे की शिकायत करने पर कैफे संचालक ने भाजपा नेता को मारा चाकू 948 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएमपी हाई कोर्ट की सेंट्रल जेल अधीक्षक को कड़ी फटकार, तमाशा बंद करें, यह मूर्खता की पराकाष्ठा 1,042 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorપ્લોટ વેચાવી આપવાનું, રોકાણ લાવવાનુું કહી છેતરપિંડી કરી:ધોળકામાં પ્લોટિંગ સ્કીમમાં રોકાણના નામે બિલ્ડર સાથે 39 લાખની ઠગાઈ 1,204 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएनएचएम(एमपी) की नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपियों राजीव मिश्रा व पुष्कर पाण्डे को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से पकड़ा 1,321 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorक्राइम ब्रांच ग्वालियर की कार्यवाही विदेश भेजकर काम दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फरार 05 हजार रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior99वा साइबर जागरूकता अभियान‘‘रूस्तमजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’’ के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक कर किया मोटिवेट 1,331 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorनर्सिंग स्टॉफ की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने किया पर्दाफाश 1,352 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorसेंट जॉन वियान्नी स्कूल के छात्र छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिये किया मोटिवेट 1,381 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorजुआरियों के खिलाफ क्राईम ब्रांच की प्रभावी कार्यवाही ग्वालियर पुलिस ने होटल के कमरे में फड़ लगा कर जुआ खेल रहे 11 जुआरियों को 03 लाख 10 हजार रूपये की रकम सहित पकड़ा 1,454 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 45 हजार रूपये कीमत की 22 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार 1,461 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘नशा मुक्ति’’ अभियान कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर क्राईम ब्रांच ने ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत स्मैक की बिक्री करने वाले दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1,463 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorएलन करियर इंस्टीट्यूट ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,516 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने ‘‘सायबर क्राईम अवेयरनेस’’ विषय पर किया सेमीनार का आयोजन एलएनआईपी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराध से बचाब की दी जानकारी 1,517 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमॉर्निंग स्टार स्कूल ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को ‘‘कौन बनेगा करोड़पति’’ के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचाब की दी जानकारी 1,518 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorआईआईटीटीएम एवं जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फेशन टैक्नोलोजी ग्वालियर के छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी 1,519 दिन पहले
TimeNewsGwaliorGwaliorग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘‘सायबर काईम अवेयनेस’’ प्रोग्राम, छात्र-छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई 1,644 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorहाईकोर्ट ने आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने पर रोक लागये जाने के बाद भी सीधी पुलिस ने थाने में अर्धनग्न कर आरोपी पत्रकारों की फोटो कर दी सार्वजनिक। 1,658 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorमहालेखाकार कार्यालय देगा कर्मचारियों को एसएमएस सुविधा 1,790 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorकांग्रेस ने लिखा कलेक्टर, एसपी काे पत्र, कहा-सिंधिया की रैली पर राेक लगाए प्रशासन 1,864 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwalior100 करोड़ के गहनों से सजेंगे ग्वालियर के ऐतिहासिक गोपाल मंदिर के राधा और कन्हैया….सुरक्षा में 100 से ज्यादा जवान लगेंगे 1,879 दिन पहलेTimeNewsGwaliorGwaliorઅડધી બસ ટ્રકમાં ઘૂસી:કઠલાલના અમદાવાદ-ઈન્દોર હાઈવે પર ઉભેલી ટ્રક સાથે બસ અથડાઈ, 32ને ઇજા, બેની હાલત ગંભીર 1,894 दिन पहले
↑