-बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से पुलिस ने लाठीचार्ज किया उस पूरे ही मामले में जहां गृहमंत्री ने इस पूरे मामले में थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने के फरमान दे दिए तो वही पूरे मामले में उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर एक अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे और उसके बाद आने वाले दिनों में इस पूरे ही मामले में अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है तो वहीं पुलिस कमिश्नर भी इस पूरे मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं और सिर्फ जांच के नाम पर बात को टाल रहे हैं।
इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पलासिया थाने पर विभिन्न मांगों को लेकर घेराव किया और इसी दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर चक्का जाम कर जमकर हंगामा किया जब पुलिस ने इस पूरे मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाइश दी तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ ही जमकर नारे लगा दिए और इन्हीं सब बातों को लेकर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया जैसे ही यह पूरा मामला सामने आया उसके बाद इस पूरे मामले में जहां गृहमंत्री ने पलासिया थाना प्रभारी संजय सिंह बेस को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच के निर्देश दिए तो वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर ने भी इस पूरे मामले में थाना प्रभारी संजय सिंह बेस को लाइन अटैच के आदेश जारी कर दिए तो वहीं इस पूरे मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी जांच कर आने वाले दिनों में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जा रही है तो वहीं इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर का कहना है कि घटनाक्रम में तकरीबन 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं तो वही 11 बजरंग दल कार्यकर्ता भी इस पूरे घटनाक्रम में घायल हुए हैं वहीं पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है, और पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल भोपाल से आने वाले वरिष्ठ अधिकारी अब इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के बयान लेंगे और उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद प्रदेश का माहौल गरमा गया है और कांग्रेस जमकर बीजेपी को घेरने में जुटी हुई है बता दे पिछले दिनों केरल में जब बजरंग दल पर बैन को लेकर सवाल उठे थे तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित गृहमंत्री ने जमकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया था लेकिन जिस तरह से मध्यप्रदेश में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ उसके बाद अब कांग्रेस के नेता बीजेपी को घेरने में जुटे हुए हैं तो वही पुलिस इस पूरे मामले में आगे जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कर रही है लेकिन जिस तरह से पूरा घटनाक्रम घटित हुआ उसके बाद पुलिस कमिश्नर ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें विभिन्न दिशा निर्देश दिए हैं तो वहीं पूरे घटनाक्रम में कोई जानकारी नहीं देते हुए अधिकारियों के द्वारा जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
