डीबीएच छात्रा का मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में घटना के दौरान राहगीरों को दिखाया था चाकू बाइक छोड़कर हुए बदमाश फरार बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस में दोनों बदमाशों पकड़ा पूर्व में भी है अपराधिक रिकॉर्ड नशे के लिए करते थे मोबाइल स्नेचिंग की घटना।
दरअसल मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौराहे के पास बीबीए की छात्रा पूर्वी शर्मा अपने घर जा रही थी इस दौरान अचानक बाइक से 2 बदमाशों ने छात्रा का मोबाइल छीना और भागने लगे आसपास के राहगीरों ने जब बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने चाकू निकालकर राहगीरों को धमकाया और दो पहिया वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने महज चंद घंटों में ही गाड़ी नंबर के आधार पर भावना नगर में रहने वाले अरुण और प्रवीण नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है बदमाश नशे के लिए मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे पकड़े गए बदमाशों का पूर्व में भी अपराधी रिकॉर्ड है वहीं अन्य और भी शहर में ही घटनाओं के बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है।
बदमाशों के पकड़ में आने के बाद छात्रा पूर्वी ने पुलिस का धन्यवाद किया है और जिस तरह से पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बदमाशों को पकड़ कर चंद घंटे में ही छात्रा का मोबाइल दिलावा दिया है।
