इंदौर के नजदीक खुडैल थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी के द्वारा पुलिस को बताया गया कि जिसकी पहले से ही गुमशुदगी की रिपोर्ट की गई थी फरियादी के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती थी एक युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ महाराष्ट्र लेकर गया वही शादी का झांसा देकर लगातार पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया वहीं युवक ने पीड़िता को बस में बिठाकर खुडैल भेज दिया गया जिसके बाद पीड़िता ने यह बात परिजनों को बताई और परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
