अगर लोगों ने लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो संक्रमण का जोखिम बढ़ जाएगा: विशेषज्ञ
लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा कोरोना वायरस (CoronaVirus) के प्रसार पर विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन (Lock Down) से कोरोना की रफ्तार केवल धीमी होगी.
लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा
कोरोना वायरस (CoronaVirus) के प्रसार पर विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन (Lock Down) से कोरोना की रफ्तार केवल धीमी होगी. इसे पूरी तरह से रोकने के लिए हमें स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए.
लॉकडाउन केवल कोरोना की रफ्तार को रोकेगा
देश के प्रमुख अस्पताल समूहों के डॉक्टरों ने यह चेतावनी भी दी है कि बंद केवल वायरस के संक्रमण को फैलने की रफ्तार कम करेगा और इस अवधि में भारत को कोविड-19 की जांच समेत अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर लेना चाहिए.
सर गंगाराम अस्पताल के डॉ अरविंद कुमार ने कहा, ‘हजारों लोग हाल ही में दूसरे देशों से लौटे हैं और इनमें कई का अभी पता चलना है. कई स्क्रीनिंग नहीं करा रहे और कई घर में पृथक रहते हुए भी घूम रहे हैं. उसके बाद गरीब लोग एक दूसरे से दूसरी जगह जा रहे हैं तो ऐसे में भी संक्रमण का खतरा है. क्या सरकार इन सभी लोगों के घरों के बाहर पहरा लगा सकती है? डेढ़ अरब आबादी वाला देश है!’लोग अगर गलती करेंगे तो फिर फैलेगा
उन्होंने कहा कि भारत की जनसांख्यिकी और भूगोल अमेरिका, इटली तथा दक्षिण कोरिया जैसे अन्य देशों से बहुत अलग है, ऐसे में चिकित्सक बिरादरी में आशंका है कि लोग अगर बंद के नियमों को लगातार तोड़ते रहे तो ज्ञात संपर्कों से परे संक्रमण फैलना शुरु हो सकता है. फोर्टिस अस्पताल के डॉ विवेक नांगिया ने भी कहा, ‘यह महामारी युद्ध के हालात से भी ज्यादा खतरनाक है.’
उन्होंने कहा, ‘और युद्ध में लोगों को अपने जनरल के आदेश का पालन करना चाहिए जो अभी सरकार है. लोगों को घर में रहना चाहिए और बहुत आपात स्थिति नहीं हो तो नहीं निकलना चाहिए. हम अभी सरकार के मुताबिक संक्रमण के दूसरे चरण में है और यह बंद मामलों की संख्या कम करने में काफी कारगर हो सकता है.’ डॉ नांगिया ने कहा कि अगर लोग पूरी शिद्दत से बंद के नियमों का पालन करते हैं तो दो सप्ताह या कुछ अधिक समय बाद प्रभाव दिखने लगेगा.
ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस: दुनिया भर में 25000 लोगों की मौत, अकेले यूरोप का आंकड़ा 17 हजार के पार
ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस का असर, NEET UG 2020 की परीक्षा टली, मई के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 27, 2020, 11:13 PM IST

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleप्रोटीन सेवन: RDA से लेकर एथलीट्स और बुजुर्गों के लिए गाइड 10 घंटे पहले
Lifestyleउच्च प्रोटीन ड्रिंक्स: क्या ये स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं? 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshगोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान 11 घंटे पहले
Technologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में रजिस्ट्री अभियान में हिस्सा लिया 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री ने 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshएमएसएमई मंत्री और मुख्य सचिव ने निर्यातकों के लिए पाँच व्यवस्थाओं का शुभारंभ 11 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने 73 लाख रुपये से अधिक अवैध पटाखे जब्त किए 11 घंटे पहले
Sportsजॉन्स: वह मुस्कुराता विंड-अप कलाकार जो नहीं मिटना चाहता 13 घंटे पहले
Health & Fitnessस्लीप से पहले भूख: क्यों और कैसे रोकें 14 घंटे पहले
TechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 15 घंटे पहले
Technologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 16 घंटे पहले
LifestyleBest Buy की Black Friday 2026 बिक्री में क्या नया है 17 घंटे पहले
Lifestyleईलीनोर गॉर्डन-समिथ: बचपन की संघर्ष से खुशी कैसे मॉडल करें 18 घंटे पहले
BusinessBlue Origin ने New Glenn लॉन्च को जनवरी 2027 तक टाला 19 घंटे पहले
BusinessCIPD ने नई नौकरी विज्ञापन वेतन नियम पर रिपोर्ट दी 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 1 दिन पहले
MadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने लोकभवन में स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshWTM लंदन 2026 में मध्यप्रदेश का पर्यटन प्रदर्शन 1 दिन पहले