
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार 5 जून को रामसर साइट सिरपुर तालाब व यशवंत सागर पर तालाब संरक्षण के साथ नुक्कड नाटक होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दोनों जगह का सुबह 10.30 से 11.30 बजे तक वर्चुअल निरीक्षण करेंगे। सुबह 9 बजे से स्थानीय कलाकारों और कालेज विद्यार्थियो द्वारा नुक्कड नाटक किए जाएंगे। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, महापौर परिषद के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
पौधारोपण आज
सीआइआइ व यंग इंडियन संगठन द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रिंग रोड स्थित शहीद पार्क पर 200 पौधारोपण किया गया। इसमें जामुन, बादाम, नीम, पीपल सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के अलावा सीआइआइ मप्र के चेयरमेन श्रेयसकर चौधरी, सीआइआइ मलावा जोन के चेयरमेन सिद्धार्थ सेठी सहित अन्य लोग शामिल हुए। सीआइआइ- वायआइ द्वारा सिटी फारेस्ट में मियावाकी पद्धति से 4800 पौधे अगले दो माह लगाने का लक्ष्य रखा गया। कार्यक्रम में सीआइआइ-वायआइ की की चेयरमेन व भावना गनेड़ीवाल व को चेयरमेन राहुल सिंघल ने बताया कि सीआइआइ-वायआइ द्वारा दो साल तक शहीद पार्क का रखरखाव भी किया जाएगा।
