भूमाफिया मद्दा ईडी की गिरफ्त में, कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद भूमाफिया दीपक मद्दा को मनी लाण्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद भूमाफिया दीपक मद्दा को मनी लाण्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने फिलहाल 9 जून तक की रिमांड दी है। मद्दा की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी के लिए उसके पार्टनर और मामले में लिप्त बिल्डरों तक पहुंचना आसान होगा।
ईडी मद्दा से पहले सुरेंद्र संघवी, प्रतीक संघवी, केशव नाचानी, हैदर अली, दीपेश वोरा, दिलीप गुप्ता, इस्लाम पटेल, मुकेश खत्री, राजेंद्र आगार, सुभाष गुप्ता, रणवीर सिंह सूदन, आशीष जैन सहित कई लोगों से पूछताछ कर मद्दा और उनके बीच हुए व्यवहार की जानकारी ले चुकी है। अब ईडी इस बात का पता लगाने का प्रयास करेगी कि कितना लेनदेना हुआ था और मनी लान्ड्रिंग किस तरह से की गई। मद्दा के पार्टनरों को भी केस में सहआरोपित बनाया जा सकता है।
विवादित बिल्डर नीलू पंजवानी जिसके माल पर प्रशासन और नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया था वह भी मद्दा के साथ जुड़ा रहा है। श्रीराम संस्था और हिना पैलेस में पंजवानी और मद्दा के बीच लेनदेने की बात भी सामने आई थी। ईडी मद्दा के साथ पूछताछ में इन सभी मुद्दों को भी ध्यान में रखेगी। सी-21 माल के मालिक पिंटू छाबड़ा का नाम भी सामने आया है। उसने मद्दा के दखल वाली संस्था पुष्पविहार में कई जमीन कौड़ियों के दाम खरीदी है। भूमाफिया अभियान में ये लोग बच गए थे। बताया जा रहा है कि केशव नाचानी के बयान में पिंटू छाबड़ा का नाम आ चुका है कि उन्होंने ही दीपेश वोरा के साथ उन्हें पुष्पविहार की जमीन दी और बदले में उनके सौदे की दूसरी जमीन ले ली। इसी जमीन पर सी- 21 बिजनेस पार्क बना है।
250 करोड़ की संपत्ति की जांच करना
ईडी ने सुरेंद्र संघवी और दीपक मद्दा के यहां छापे में 91 लाख नकद जब्त किए थे। इसके अलावा 250 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया था। ईडी को अब इसी की जांच करना है। सुरेंद्र संघवी और प्रतीक संघवी पर अयोध्यापुरी मामले में दो एफआइआर दर्ज है। मद्दा पर पुष्पविहार मामले में चार और अयोध्यापुरी मामले में दो और न्याय नगर में एक एफआइआर है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 7 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले