देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

मासूम की हत्या जिसकी पड़ताल में पुलिस भी रोई:लाडो की लाज बचाने दो दिन पहले ही लगवाए थे टीन शेड, फिर क्यों मारा, यही सवाल नहीं सुलझा पाई पुलिस

जिस बेटी को बाहर के लोगों की गंदी नजर से बचाने के लिए दो दिन पहले टीन शेड लगवाए थे उसे केवल इस बात पर मार दिया कि वो खाना-कपड़े मांगती थी। पड़ोसियों का कहना है कि वह इतना निर्दयी कैसे हो सकता है।

Abhishek Raghuvanshi5 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जिस बेटी को बाहर के लोगों की गंदी नजर से बचाने के लिए दो दिन पहले टीन शेड लगवाए थे उसे केवल इस बात पर मार दिया कि वो खाना-कपड़े मांगती थी। पड़ोसियों का कहना है कि वह इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। वह अपनी बेटी को बहुत प्यार करता था। दो साल पहले आरोपी की पत्नी जब छोड़कर गई तो वह बड़ी बेटी को साथ ले आया था। वह बेटी को खाने के लिए रोज कुछ न कुछ लाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता बार-बार बयान बदल रहा है। इस वजह से हत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा।

शनिवार को 8 साल की बेटी की हत्या के आरोप में पकड़ाए पिता को लेकर पड़ोसी भी संशय में हैं। जांच कर रही टीआई ने भी जब पूरा घटनाक्रम समझा और मौका मुआयना किया तो उनकी आंखों से भी आंसू निकल आए।

पहले पूरा मामला संक्षेप में समझ लीजिए
द्वारिकापुरी थाना इलाके के ऋषि पैलेस में रहने वाला राकेश (45) शनिवार शाम नशे में धुत होकर घर पहुंचा। यहां किसी बात पर उसने अपनी बेटी संध्या से मारपीट शुरू कर दी। उसने बच्ची को जमीन पर पटककर मार दिया। वह बचने के लिएचीखती-चिल्लाती रही लेकिन राकेश को रहम नहीं आया।

कुछ ही देर में संध्या निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ी। राकेश संध्या के शव को कंधे पर रखकर ले जा रहा था। तभी रहवासियों ने देखा और उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

जहां हत्या की वहां पहुंची पुलिस
ACP बीपीएस परिहार ओर TI अलका मेनिया रविवार दोपहर अपनी-अपनी गाड़ी से हत्याकांड वाली जगह पर पहुंचे। यह जगह घर से करीब एक किलोमीटर दूर है। जहां हत्या की वहां बहुत झाड़ियां है। यहां राकेश ने संध्या को खाली प्लॉट पर पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतारा।

संध्या की हत्या के बाद राकेश झाड़ियों के बीच बैठा रहा। चूंकि आसपास के लोग जानते थे कि राकेश नशेड़ी है और वह अकसर वहां बैठा रहता है। इसलिए उसके यहां बैठे रहने पर किसी को शक भी नहीं हुआ। और चूंकि संध्या का शव जमीन पर पड़ा था इसलिए वह लोगों को दिखाई नहीं दी।

राकेश ने पुलिस को बताया कि संध्या ने उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ा। वह बचने के लिए चीखती-चिल्ला रही थी। वह मर नहीं गई तब तक मैं उसे मारता रहा। उसके मरने के बाद वहीं बैठ गया। उसे जमीन में गाढ़ने के लिए अंधेरा होने का मौका ढूंढ रहा था। लेकिन शाम करीब साढ़े सात बजे मेरा मन बदल गया। और मैं संध्या को कंधे पर उठाकर चल पड़ा। कहां जा रहा था पता नहीं।

TI की आंखो में भी आ गए आंसू
आरोपी पिता राकेश के घर जांच करने पहुंची द्वारकापुरी टीआई ने परिवार के बारे में पूरी जानकारी ली। आरोपी ने पहले संध्या के साथ घर पर मारपीट की। फिर उसे समझाने के बहाने अपने साथ ले गया। परिवार से कहा वह संध्या को पानी पुरी खिलाने ले जा रहा है।

करीब तीन घंटे तक उसे अपने साथ लेकर घूमता रहा। वह राकेश से खाने को मांग रही थी। पानी पुरी की भी जिद कर रही थी। झाड़ियां देखकर उसने संध्या को पत्थर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के पास बैठा रहा। उन्हें बताया गया कि राकेश के छोटे भाई राजेंद्र की भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

संध्या की मां प्रमिला भी इसी वजह से ढाई साल पहले परिवार दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी। यह सब जानकारी लेने के बाद जैसे ही अलका मेनिया राकेश के घर से बाहर निकलीं तो उनकी आंखों में आंसू थे।

अब जानिए क्या बोला आरोपी राकेश को सबसे पहले पकड़ने वाला
उसे पकड़ने वाले युवक अतुल ने बताया कि राकेश लहूलुहान संध्या को अपने कंधे पर रखकर ले जा रहा था। उसके सिर से खून बह रहा था। लेकिन राकेश के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। जब मैंने संध्या को इस हाल में देखा तो राकेश को रोककर पूछा। राकेश ने कहा ये उसकी बेटी है।

अतुल ने उसके सिर से खून निकलने का कारण पूछा तो राकेश ने कहा उसी ने अपनी बेटी को दचक-दचक कर मार दिया। इसके बाद कर्मचारी हरकत में आया और वहां मौजूद लोगों से मदद ली। सभी ने राकेश को पकड़ा और रस्सी से बांध दिया। अतुल ने डायल 100 को फोन कर घटनस्थल पर बुलाया।

राकेश को घर लेकर पहुंची पुलिस तो ये कहा परिवार ने
द्वारकापुरी पुलिस रविवार को आरोपी राकेश काजेरिया को लेकर उसके घर पहुंची। यहां राकेश की बहन सरिता और दूसरे रिश्तेदार मौजूद थे। बहन सरिता ने उससे पूछा कि तूने अपनी लाडो को क्यों मार दिया? तो राकेश सिर झुकाए नीचे खड़ा रहा। कुछ बोला नहीं। इसके बाद पुलिस ने यहां उससे बेटी के बारे में जानकारी ली। वहीं कुछ सामान जब्त किया और आरोपी को थाने ले गई।

तीन भाई बहन में सबसे बड़ी
राकेश की बहन सरिता ने बताया कि भाभी प्रमिला की मानसिक हालत भी ठीक नही थी। राकेश को वह छोड़कर चली गई थी। इस दौरान अपनी दोनो बेटी ओर बेटे आयुष को भी साथ ले गई। पुनासा के पास धनापोस ग्राम में राकेश का ससुराल है।
करीब दो साल पहले राकेश वहां पहुंचा पहले उसने अपनी पत्नी से साथ आने की जिद की। जब पत्नी प्रमिला आने के लिये राजी नही हुई तो राकेश ने तीन बच्चों में से एक बच्चा उसे देने की बात की। जिसमें पत्नी ने बड़ी बेटी को उसके साथ छोड़ दिया।

बेटी को रखता था बड़े प्यार से
राकेश के पड़ोसियों ने नाम नही बताने की शर्त पर बताया कि छोटा भाई राजेन्द्र की भी दिमागी हालत ठीक नही। राकेश खुद मजदूरी करता है। जिससे परिवार चलता था। पिता पुंजी की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया। राकेश अपनी बेटी को बड़े प्यार से रखता था। उसके लिये हर दिन कुछ ना कुछ खाने के लिये लाता था।

उसे घर का खाना काफी कम खाने देता था। इतना ही नहीं दो दिन पहले उसने घर के बाहर टीन शेड लगाया था। उसका कहना था कि बेटी बड़ी हो रही है। घर के अंदर तक लोग देखते हैं, अच्छा नही लगता। पड़ोसी इस बात का खुद यकीन नहीं कर पा रहे कि राकेश ने अपनी बेटी की जान क्यों ले ली?

खाना मांगती, कपड़े मांगती, मैंने टंटा ही खत्म कर दिया
पुलिस को राकेश अलग-अलग कहानी बता रहा है। पहले उसने बताया कि वह कपड़े मांगती थी, खाना मांगती थी। इसलिये मैने हमेशा का टंटा ही खत्म कर दिया। वहीं फिर से अपने बयान बदलते हुए पुलिस को बताया कि वह बेटी को अपने साथ ले गया था। जिसमें बेटी ने उसे गाली दे दी। वह गुस्सा हो गया ओर इसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

जहां सीसीटीवी लगे, वहां 10 मिनट पहले ही गुल हुई थी बिजली
जहां राकेश ने बेटी की हत्या की उस गली में दूर तक कैमरे नहीं है। गली से बाहर आने के बाद सीमेंट की दुकान पर कैमरे लगे हैं। पुलिस रविवार को यहां पहुंची। फुटेज चेक करने की बात कही। जहां राकेश को पकड़ा गया था वहां फैक्ट्री के दोनों ओर कैमरे लगे हैं।

लेकिन वहां से निकलने के 10 मिनट पहले ही इलाके की बिजली गुल हो गई थी। इसके चलते राकेश सीसीटीवी में नहीं दिखा। पुलिस ने बेटी को ले जाने के समय के टाईमिग मैच की तो दो जगह पर वह बच्ची को ले जाते दिखाई दे रहा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑