शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है । आरोपी की निशानदेही पर अब तक सात मोटरसाइकिल बरामद हो चुकी है । वही पूछताछ आरोपी से कई नए खुलासों की उम्मीद है ।
भंवरकुआं पुलिस ने क्षेत्र में लगातार चोरी हो रही मोटरसायकलो के बाद मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश को पकड़ा । जब पूछताछ की तो राजू नाम के बदमाश के कब्जे से चोरी की सात गाडियां मिली । राजू दूसरे शहर से इंदौर आकार गाडियां चुराता था और अपनी प्रेमिका पर इन पैसों को खर्च करता था ।
फिलहाल आरोपी की निशानदेही पर सात मोटरसाइकिल मिली है वहीं आरोपी से अन्य वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है ।
