देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 3 बार पढ़ी गई

दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश पर घमासान, क्या सीएम अरविंद केजरीवाल को मिला कांग्रेस का साथ

दिल्ली में तबादलों और नियुक्तियों पर केंद्र के अध्यादेश पर जारी तनातनी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस (Congress) का साथ मिला है.

Abhishek Raghuvanshi23 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली में तबादलों और नियुक्तियों पर केंद्र के अध्यादेश पर जारी तनातनी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को कांग्रेस (Congress) का साथ मिला है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा (Anand Sharma) ने सोमवार (22 मई) को कहा कि कांग्रेस दिल्ली सरकार के अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के संविधान पीठ के फैसले के साथ है. केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए.

आनंद शर्मा का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की है. नीतीश कुमार ने खरगे से मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी और दिल्ली को लेकर केंद्र के अध्यादेश का मुद्दा उठाया. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी से गठबंधन को लेकर खरगे ने नीतीश कुमार से कहा कि हम दिल्ली और पंजाब की इकाइयों से बात कर कोई फैसला करेंगे. 

संसद में केंद्र के बिल का विरोध करेगी कांग्रेस

सूत्रों के अनुसार, अध्यादेश पर खरगे ने कहा कि कांग्रेस संघीय ढांचे और राज्यों के अधिकार के पक्ष में, लेकिन सीमित अधिकारों के बावजूद शीला दीक्षित ने पंद्रह सालों तक कामयाबी से दिल्ली सरकार चलाई जबकि केजरीवाल का ध्यान सरकार चलाने की बजाय टकराव पर रहता है. हालांकि सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस संसद में केंद्र सरकार के बिल का विरोध करेगी. 

अध्यादेश के मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया- वेणुगोपाल

सूत्रों के दावों के बाद कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया कि कांग्रेस ने अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में दिल्ली सरकार की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र की ओर से लाए गए अध्यादेश के मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया है. पार्टी अपनी राज्य इकाइयों और अन्य समान विचारधारा वाले दलों से परामर्श करेगी. पार्टी कानून के शासन में विश्वास करती है और साथ ही किसी भी राजनीतिक दल की ओर से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठ पर आधारित अनावश्यक टकराव और अभियानों को नजरअंदाज नहीं करती है.

एक दिन पहले ही यानी रविवार (21 मई) को नीतीश कुमार दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे. उन्होंने इस दौरान आप सरकार का समर्थन करने का आश्वासन दिया था. 

केजरीवाल ने विपक्षी दलों से मिलने की कही बात

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह इस मामले में समर्थन लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से सभी विपक्षी दलों के प्रमुखों से मिलेंगे, ताकि अध्यादेश की जगह लेने के लिए केंद्र की ओर से लाए जाने वाले किसी भी विधेयक को राज्यसभा में पारित होने से रोका जा सके. उन्होंने कहा था कि मैंने नीतीश कुमार से भी इस संबंध में सभी विपक्षी दलों से बात करने का अनुरोध किया है. 

नीतीश कुमार ने दिया था आश्वासन

इस बैठक के बाद नीतीश कुमार ने केंद्र की आलोचना करते हुए कहा था कि आप एक निर्वाचित सरकार की शक्ति कैसे छीन सकते हैं. संविधान का अध्ययन करें और देखें कि क्या सही है. केजरीवाल जो कुछ भी कह रहे हैं, वो सही है. हम पूरी तरह से उनके साथ हैं. हम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे. उनकी सरकार को काम करने से रोका जा रहा है. 

केंद्र ने जारी किया था ये अध्यादेश

केंद्र सरकार ने दिल्ली में ग्रुप-ए अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक अध्यादेश जारी किया था. अध्यादेश जारी किए जाने से महज एक हफ्ते पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पुलिस, कानून-व्यवस्था और भूमि को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं का नियंत्रण दिल्ली सरकार को सौंप दिया था.

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले से जुड़ा केंद्र का अध्यादेश असंवैधानिक है. एक अध्यादेश को छह महीने के भीतर संसद की ओर से अनुमोदित किया जाना चाहिए.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑