बैंकों में आज से बदले जा सकेंगे 2000 रुपये के नोट, बैंकों ने किए इंतजाम
नोटबंदी (Demonetisation) 2.0 करार दिए जा रहे 2000 रुपये (2000 Note) के नोट को मंगलवार से बैंकों में बदला (Exchange) जा सकेगा। इन नोटों को लोग अपने खातों में जमा भी करवा सकते हैं।
नोटबंदी (Demonetisation) 2.0 करार दिए जा रहे 2000 रुपये (2000 Note) के नोट को मंगलवार से बैंकों में बदला (Exchange) जा सकेगा। इन नोटों को लोग अपने खातों में जमा भी करवा सकते हैं। इसके लिए बैंकों में सभी तरह की तैयारियां पूरी हो चुकी है और कई बैंकों ने इसके लिए अलग काउंटर बना रखें हैं, जबकि कई बैंकों में सामान्य काउंटर पर ही इन नोटों को बदला या जमा किया जा सकेगा। आरबीआई (RBI) ने 2000 के नोट को बदलने के लिए सितंबर तक का समय दिया है, जिससे लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
अभी एक समय में एक व्यक्ति 2000 के दस-दस नोट बदलवा सकता है। इसके लिए उसे कोई पहचान पत्र देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंकों ने यह स्पष्ट तौर पर कहा है इन नोटों को बदलने के लिए लोगों को किसी तरह का फार्म भरने या नोटों के नंबर लिखने की जरूरत नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति बैंक में 2000 के नोट अपने खाते में जमा करा रहा है तो वह 10 से ज्यादा नोट भी जमा करवा सकता है। इसमें भी उसे किसी तरह के फार्म भरने या पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इस बारे में अभी
30 सितंबर तक का समय
आरबीआई ने गाइडलाइन जारी करते हुए नोटों को बदलवाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था। लोगों को हड़बड़ी करने की कोई जरूरत नहीं है। साथ ही कहा था कि यह लीगल टैंडर बने रहेंगे। आरबीआई द्वारा जारी एक अन्य गाइडलाइन में कहा गया है कि भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों का ध्यान रखा जाए और उन्हें कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। सभी बैंकों को कतार लगने की स्थिति में धूप से बचाव के प्रबंध रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था रखने के लिए भी कहा गया है।
2016 में नोटबंदी के बाद लाए गए थे नोट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2016 में पुराने 500 और एक हजार रुपये के नोटों की नोटबंदी के बाद नए 500 और 2000 रुपये के नोटों को बाजार में लाया गया था। उस समय रातों-रात नोटबंदी की घोषणा के बाद पूरे देश में बैकों में कतारें लग गई थी।
क्यों लिया फैसला
आरबीआई के अनुसार, 2000 रुपये के नोट को बैंकों में जमा करने का निर्णय इसलिए लिया गया है कि इसका सर्क्यूलेशन 50 प्रतिशत तक घट चुका है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। साथ ही जहां भी आयकर के छापों में या मनी लांड्रिंग में अधिकतर 2000 के नोट ही पाए जा रहे हैं।
अचानक 2000 के नोटों की संख्या बढ़ी
आरबीआई द्वारा 2000 के नोटों को वापस लेने के निर्णय के बाद से बाजार में 2000 के नोटों का सर्क्यूलेशन बढ़ गया है। लोग बैंकों में जाने से बच रहे हैं। सोने की खरीदी भी बढ़ गई है और इसके लिए 2000 के नोट दिए जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी पेट्रोल भराने के लिए इन नोटों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 4 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 8 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 8 दिन पहले