एक्शन में केजरीवाल: सेवा सचिव के बाद अब मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी, केंद्र सरकार का खटखटाया दरवाजा
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार सुप्रीम कोर्ट से मिली पावर के बाद एक्शन में नजर आ रही है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार सुप्रीम कोर्ट से मिली पावर के बाद एक्शन में नजर आ रही है। पहले सेवा सचिव आशीष मोरे को हटाकर के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा और अब दिल्ली के मुख्य सचिव को हटाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उपराज्यपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से सहमति मांगी है। दिल्ली सरकार नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता को मुख्य सचिव बनाना चाहती है। जिसके लिए दिल्ली सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया है। बता दें कि पीके गुप्ता 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी ACS (GAD) हैं।
सेवा सचिव को भी बदलने की तैयारी में दिल्ली सरकार
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने बुधवार को सेवा सचिव आशीष मोरे को हटाकर एके सिंह को पद देने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा था। सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इसमें अधिकारियों ने सेवा सचिव को हटाए जाने पर किसी तरह की असहमति नहीं जताई। इसके बाद दिल्ली सरकार ने एके सिंह को नया सेवा सचिव बनाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा।
इस प्रस्ताव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल निर्वाचित सरकार की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। सेवा सचिव को हटाने के लिए दिल्ली सरकार कई बार प्रयास कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सेवा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वर्तमान सेवा सचिव को हटाने का आदेश दिया लेकिन उन्हें पद से नहीं हटाया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले