दिल्ली: GB पंत अस्पताल में हैवानियत का शिकार हुई महिला कर्मचारी ने तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 40 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी. आरोपी पर महिला के साथ हैवानियत करने का भी आरोप है.
राजधानी दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में काम करने वाली 40 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. आरोप है कि वह ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थी. आरोपी पर महिला के साथ हैवानियत करने का भी आरोप है. उस पर हमले की जानकारी करीब 6 दिन पहले मिली थी.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था और रविवार को उसकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि आईपी एस्टेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिचित आरोपी को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया कि महिला के साथ क्रूरता की गई है. इसके बाद पुलिस ने बयान दिया कि मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, पीड़िता ने भी अपने स्टेटमेंट में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.
एक साल पहले भी हुआ था ऐसा केस
ऐसा ही एक मामला एक साल पहले नवंबर 2022 में सामने आया था. तब दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म हुआ था. आरोपी अस्पताल में चपरासी था, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. गौरतलब है कि थाना जीटीबी एन्क्लेव में यूपी के लोनी की रहने वाली एक नाबालिग (16 साल) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अस्पताल के कमरा संख्या-117 में उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
पड़ोसी ने दिया था दुष्कर्म को अंजाम
पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि 25 साल के लोनी निवासी उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. दोनों एक-दूसरे को जानते थे. पीड़िता ने खुद उसे फोन किया था, जिसके बाद उससे मिलने पहुंची थी. इसी दौरान लड़का उसे कमरे में ले गया और रेप किया. पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया.
एयर होस्टेस से भी हो चुका है रेप
इससे पहले सितंबर में पुलिस ने एक स्थानीय नेता को एयर होस्टेस से रेप के मामले में गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि किराए पर मकान दिलाने के बहाने एयर होस्टेस के घर आकर रेप किया. आरोपी इस दौरान नशे में था. पीड़िता मौका देखकर घर से बाहर निकलने में सफल रही थी. इसके बाद उसने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले