पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला देकर मनीष सिसोदिया ने मांगी अंतरिम जमानत, दिल्ली HC ने CBI को भेजा नोटिस
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा आधार का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत (Interim bail) के लिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) का रुख किया है. बुधवार को कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को नोटिस जारी कर दिया है. दरअसल, 25 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके बाद से उनका इलाज जारी है. एक दिन बाद यानी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएम सिसोदिया से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल में उन्होंने सीमा सिसोदिया से बातचीत की. उन्होंने मनीष सिसोदिया की पत्नी से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की. साथ ही डॉक्टरों से भी उनकी तबीयत का जायजा लिया. अपोला अस्पताल में सीमा सिसोदिया से मुलाकात के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया था कि अस्पताल में अभी सीमा भाभी मनीष जी की पत्नी से मिलकर आ रहा हूं. वह 24 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी है. यह बहुत ही गंभीर बीमारी है. उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता के आरोप में सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं. मल्टीपल स्केलेरोसिस क्या है यह एक आटो इम्यून सिस्टम से संबंधित बीमारी है. यह इंसान के सेंट्रल नर्व सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित करता है।
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा आधार का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत (Interim bail) के लिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) का रुख किया है. बुधवार को कोर्ट ने इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को नोटिस जारी कर दिया है.
दरअसल, 25 अप्रैल को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके बाद से उनका इलाज जारी है. एक दिन बाद यानी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीएम सिसोदिया से मिलने अपोलो अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल में उन्होंने सीमा सिसोदिया से बातचीत की. उन्होंने मनीष सिसोदिया की पत्नी से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की. साथ ही डॉक्टरों से भी उनकी तबीयत का जायजा लिया.
अपोला अस्पताल में सीमा सिसोदिया से मुलाकात के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया था कि अस्पताल में अभी सीमा भाभी मनीष जी की पत्नी से मिलकर आ रहा हूं. वह 24 अप्रैल से अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी है. यह बहुत ही गंभीर बीमारी है. उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता के आरोप में सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं.
मल्टीपल स्केलेरोसिस क्या है
यह एक आटो इम्यून सिस्टम से संबंधित बीमारी है. यह इंसान के सेंट्रल नर्व सिस्टम को बुरी तरह से प्रभावित करता है। यह एक ऐसी बीमारी है जिससे प्रभावित व्यक्ति के दिमाग और शरीर के बीच संतुलन समाप्त हो जाता है. इस बीमारी की वजह से मस्तिष्क और शरीर के बीच तालमेल बना रहना संभव नहीं हो पाता. इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को देखने में असुविधा, बोलने में असुविधा, ध्यान केन्द्रित कर पाने में परेशानी और कमजोरी महसूस होता है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले