कहीं बादल… कहीं बारिश और बूंदाबांदी, यूं बदला दिल्ली-NCR का मौसम
देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया है. कल शाम दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश देखने को मिली है.
देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम एक बार फिर मौसम सुहावना हो गया है. कल शाम दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश देखने को मिली है. वहीं, रात के वक्त भी दिल्ली-एनसीआर में कई जगह बारिश की गतिविधियां जारी रहीं. आज यानी 01 मई को भी नई दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. नई दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर जारी है तो कुछ जगहों पर बादलों का डेरा है. तापमान में गिरावट आने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है.
आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. इस हफ्ते कभी तेज तो कभी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं, अधिकतम तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है.
नोएडा के मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दो मई को नोएडा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो नोएडा में 04 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले