
देश की राजधानी नई दिल्ली में इस बार अप्रैल में मौसम थोड़ी राहत बरत रहा है. कुछ दिन दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो कई दिन बारिश से मौसम खुशनुमा हो रहा है. अब एक बार फिर देश की राजधानी में मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 27 अप्रैल से दिल्ली में मौसम बदल जाएगा. कल से दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
नई दिल्ली में अगले पांच दिनों के मौसम का हाल
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कल यानी 27 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिल्ली में कल बादलों का डेरा रहेगा. इसी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं, 28 अप्रैल को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 28 को भी दिल्ली में बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. 29 अप्रैल को न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि, अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. इसी के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 30 अप्रैल को भी दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी. 01 मई को बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है.
