इंदौर। लव जिहाद एवं नशे के विरोध में हिन्दवी स्वराज सेना एवं समस्त सनातनी हिन्दू समाज द्वारा 16 अप्रैल को श्रीराम राज्य महायात्रा का शंखनाद किया गया है, जिसमें युवाओं के हाथों में केशरिया पताका के साथ जय श्रीराम-जय हिन्दु राष्ट्र’ का उदघोष चारों और गूंज उठेगा।
‘हिन्दवी स्वराज’ सेना प्रमुख अमित पाण्डेय ‘गुरु’, हर्ष मिश्रा,गब्बर खाटवा,निखिल सोनी, दिकेश यादव ने बताया कि 16 अप्रैल रविवार को दोपहर 3 बजे दास बगीची, भूतेश्वर रोड से श्रीराम राज्य महायात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा का मूल उद्देश्य हिन्दू विरोधी अराजक तत्व से संस्कृति को बचाने एवं लव जिहाद एवं नशे के विरोध में ज्यादा से ज्यादा हिन्दू समाज का एकत्र होकर सम्मिलित होना लक्ष्य है। जनमानस में पवित्र भाव से धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया गया है, और हिंदू समाज के जन जागरण के लिए सब एकजुट होंगे।
युवाओं का एक ही लक्ष्य होगा कि याचना नहीं अब रण होगा। जय श्री राम और जय हिंदू राष्ट्र के उद्घोष के साथ समाज को जागृत करने के लिए युवा एकत्र होंगे। हमारा एक ही लक्ष्य है कि सामाजिक समरसता के उद्देश्य से हम संगठित होकर पूरे सामर्थ्य के साथ राष्ट्रीय विरोधी आतंकवादी गतिविधियों का पुरजोर विरोध करें।
हिन्दवी स्वराज सेना प्रमुख अधिवक्ता अमित पांडेय ‘गुरू’ ने कहा कि भारतवर्ष में सक्रिय हिन्दू विरोधी अराजक तत्व हमारी संस्कृति को नष्ट करने में सतत प्रयासशील है। देश में सर तन से जुदा बोलकर कई निर्दोष हिंदुओं को मारा गया। हिन्दु बहन बेटियों को भ्रमित
कर लव जिहाद में फंसाकर 36 टुकड़े किए जाने वाली हृदय विदारक घटनाओं को पूरा समाज गूंगा बनकर देख रहा है। जो कि अत्यंत दयनीय है।
समस्त कट्टर हिन्दुओं से आग्रह है कि नशे के व्यापार कर हमारे युवाओं के भविष्य को नष्ट करने वाले, जिहाद के नाम पर फंसाकर अपराध करने वाले उपद्रवियों से हमारे देश को मुक्त करने के लिए एवं हिन्दु राष्ट्र में रामराज्य की स्थापना एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य
से हम संगठित होकर पूरे सामर्थ्य के साथ राष्ट्रीय विरोधी आतंकवादी गतिविधियों का पुरजोर विरोध करें।

