
रुखसार निवासी गांधी ग्राम खजराना को उसके पति इरफान ने शुक्रवार रात सिलबट्टा मारकर घायल कर दिया था। आरोपी यहां पत्नी के साथ एक दिन पहले रहने आया था। महिला को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया था। जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि पति घर से एक बैग लेकर फरार हुआ है। पुलिस मामले में अब आरोपी की तलाश कर रही है।
