खालसा पंथ का स्थापना दिवस वैसाखी पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय गुरूमत समागम का समापन शुक्रवार को हुआ।
माणिकबाग रोड स्थित श्रीगुरू अमरदास हाल में वैसाखी के पर्व पर विशेष दीवान सजाया गया। दरअसल यहां पर विगत तीन दिनों से गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर अमृतसर से पधारे भाईजी अमनदीप सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किए तो वहीं संगरूर से पधारे ढाडी जत्थे ने वारे गाकर वीरता का बखान किया।
