सोने के आभूषण चमकाने के नाम पर ठगी,बदमाश लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर हुए रफुचक्कर
शहर में बर्तन और जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने की वारदात एक बार फिर सामने आई है।
शहर में बर्तन और जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने की वारदात एक बार फिर सामने आई है। आरोपी पहले तो झांसा देकर बर्तन चमकाने का बहाना बनाकर महिलाओं को टारगेट करते हैं और फिर उनके शरीर पर पहने हुए आभूषण लेकर उसे चमकाने का झांसा देकर रफूचक्कर हो जाते हैं।
घटना शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां एक महिला को झांसे में लेकर दो बदमाश लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए है। एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक आरोपी द्वारा जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने पहले बर्तन चमकाने का पाउडर बेचने की बात कही, जब फरियादी महिला द्वारा उन्हें बर्तन दिए गए और आरोपियों ने बर्तन चमका कर महिला को आकर्षित किया, तब आरोपियों ने महिला को झांसा दिया कि उनके पास ऐसा पाउडर है, जिससे उसके सोने के आभूषण भी चमक उठेंगे, इसके बाद महिला ने आरोपियों को हाथों के कंगन, चेन और अंगूठी निकाल कर दे दी, जिसे चमकाना तो दूर आरोपी उसे लेकर तुरंत रफूचक्कर हो.. महिला को जब इस बात का अंदाजा हुआ कि उसके साथ ठगी की वारदात हो चुकी है, तब महिला ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
गौरतलब है कि इंदौर शहर में पूर्व में भी इस तरह का गिरोह सक्रिय हुआ था जो शहर के कुछ महिलाओं को टारगेट कर ठगी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गया था, संभवत यह वही गिरोह है, जो एक बार फिर इंदौर शहर में अपने कारनामे दिखाता दिखाई दे रहा है, फ़िलहाल इस वारदात में पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 4 घंटे पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 2 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 3 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 3 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 4 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 4 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 4 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 10 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 14 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 16 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 17 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 17 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 17 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 21 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 23 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 23 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 23 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 23 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 23 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 23 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 23 दिन पहले