इंदौर शहर में बुलेट के शौकीनों के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा एक आदेश पारित किया था जिसमें मॉडिफाई सायलेंसर करवा कर पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए लेकिन कई लोग अभी भी इस तरह से मॉडिफाई सायलेंसर करवा कर आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं ऐसे ही मामले में संयोगितागंज पुलिस ने कार्यवाही की है जिसने अपनी बुलेट का सायलेंसर मॉडिफाई करवा रखी थी जिसे पुलिस ने जप्त किया है।
दरअसल संयोगितागंज पुलिस ने एक बुलेट को पीछा कर पकड़ा है जिसने अपनी बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर फिट करवा रखा जो तेज रफ्तार चलाकर साइलेंसर से पटाखों जैसी कर्कश आवाज निकाल रहा था चालक का पीछा कर उसे बीजेपी कार्यालय के पास से पकड़ा गया जो बुलेट से पटाखे फोड़ रहा था जिसमें युवक द्वारा बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगा रखा था और वह पटाखे फोड़ रहा था जिसे पुलिस ने मौके से पकड़ा और उनकी बुलेट भी जप्त की फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए युवक पर वैधानिक कार्रवाई की है।
