देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

बुजुर्गों और बच्चों पर कार्रवाई कर रही थी पुलिस, आयुक्त ने क्राइम ब्रांच को सौंपी निगरानी

आयुक्त प्रणाली के बाद थाना प्रभारी आंकड़ों का खेल कर रहे थे। बेहतर प्रदर्शन दिखाने के लिए बुजुर्गों और बच्चों पर ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। नवागत पुलिस आयुक्त अब टीआइ और एसीपी को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आयुक्त प्रणाली के बाद थाना प्रभारी आंकड़ों का खेल कर रहे थे। बेहतर प्रदर्शन दिखाने के लिए बुजुर्गों और बच्चों पर ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। नवागत पुलिस आयुक्त अब टीआइ और एसीपी को प्रशिक्षण दे रहे हैं। किस अपराधी पर कार्रवाई नहीं की, इसकी निगरानी क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

बता दें कि आयुक्त प्रणाली से पहले प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के प्रकरण कलेक्टोरेट में पेश होते थे, लेकिन पिछले वर्ष दिसंबर से एसीपी कोर्ट के समक्ष सुनवाई होने लगी। थाना प्रभारियों ने इसका खूब फायदा उठाया और आंकड़े सुधारने के लिए बुजुर्गों और बच्चों पर ही कार्रवाई कर दी। इतना ही नहीं, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करके प्रकरणों को समय पर कोर्ट में भी पेश नहीं किया गया।

पुलिस आयुक्त ने लगाई फटकार
नवागत पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने हाल ही में अपराधों की समीक्षा की तो ये तथ्य सामने आने पर सभी थाना प्रभारियों और एसीपी को फटकार लगाई। सीपी ने कहा कि न्यायालीन अधिकारों का सदुपयोग होना चाहिए। धारा 110 और 151 का उपयोग सही जगह होना चाहिए। कार्रवाई कर समय सीमा में प्रकरणों को एसीपी कोर्ट में पेश कर देना चाहिए।
सवा लाख अपराधियों का डाटा तैयार, डीएसआर देख रिपोर्ट देगी क्राइम ब्रांच

पुलिस आयुक्त ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए निगरानी दल बनाया है। इसके लिए क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुक्त के अनुसार, तय किया है कि डीसीपी (अपराध) नियमित रूप से डीएसआर रिपोर्ट देखेंगे। मारपीट और अवैध वसूली जैसे मामलों में लिप्त अपराधियों पर थानों से कब कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट बनाएंगे। इसके पूर्व क्राइम ब्रांच ने करीब सवा लाख अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड तैयार कर लिया है। यह रिकार्ड वर्ष 2015 से मार्च 2023 तक का है। इस रिकार्ड को अल्फाबेटिकल रूप से तैयार करवाया गया है।

अपराधी पर तत्काल होगी कार्रवाई
सीपी के अनुसार, कई बार आरोपित के खिलाफ एक थाना प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर देता है, लेकिन दूसरा अपराध उस थाना क्षेत्र में नहीं होता और वह उल्लंघन की कार्रवाई से बच जाता है। अब आयुक्त उस अपराधी पर तत्काल कार्रवाई करवाएंगे।

पारिवारिक विवाद में पार्टी न बने पुलिसकर्मी
आयुक्त ने यह भी कहा कि पति-पत्नी और घरेलू झगड़ों में भी पुलिस कई बार धारा 151 और 110 का उपयोग करती है। ऐसे मामलों से पुलिस को बचने के निर्देश दिए हैं।

टीआई और बीट प्रभारी से मांगा जवाब
आयुक्त के निर्देशों के बाद थाना प्रभारियों पर सख्ती करना शुरू कर दी गई है। एडिशनल डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास ने सोमवार को बायपास पर मिस्टर स्कल पब पर कार्रवाई की। देर रात खुला होने के कारण धारा 188 के तहत केस दर्ज करवाया। एडीसीपी ने लापरवाही पर कनाड़िया टीआइ और बीट प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 2 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 2 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 3 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 3 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 3 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 4 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 4 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 13 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 13 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 15 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 16 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 16 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 16 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 16 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 22 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 22 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 22 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 22 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 22 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 22 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 22 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले
↑