इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 9 अप्रैल को देर रात मोती बाबा मंदिर के पास घूमने निकली एक महिला के गले से चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद सराफा के एक व्यापारी को यह चेन भेज देती वहीं पुलिस द्वारा निशानदेही के बाद व्यापारी को भी आरोपी बनाया है आरोपी ने 10 ग्राम सोने की चेन को महज ₹35000 में बेच दिया था वहीं रुपए की लालच में 10 ग्राम की चेन को खरीदने वाले व्यापारी को पुलिस ने आरोपी बनाया है और एक अन्य फरार व्यापारी की पुलिस को तलाश है।
थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि 9 अप्रैल को हुई परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका रागिनी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी योगेंद्र पिता कृष्ण पाल यादव को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है आरोपी पर थाना क्षेत्र सहित कई जगह मामले दर्ज है आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के सर्राफा थाना में लूट की चेन को बेचता था वही सराफा के व्यापारी योगेंद्र को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है वही आरोपी से व्यापारी को मिलाने वाले एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है
