इस मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर , एडिशनल पुलिस कमिश्नर के साथ तमाम पुलिस में अधिकारीयो ने जनसुनवाई में शिकायत कर्ताओं की पीड़ा को सुना और संबंधित थाना अधिकारी को शिकायत पर जांच कर आगे की कार्रवाई करने की दिशा निर्देश दिए
पुलिस जनसुनवाई में जमीन से लेकर पारिवारिक संबंधित शिकायतों के आवेदन अधिकतर आए जिन को पुलिस कमिश्नर ने खुद शिकायत कर्ता को सुना और संबंधित अधिकारी को जांच करने के दिशा निर्देश दिए वही जनसुनवाई में खंडवा नाके पर बने सिंधी समाज के मंदिर में हो रही चोरी को लेकर भी मंदिर के सेवादार शिकायत करने पहुंचे थे जहां मंदिर के ही जुड़े लोगों ने मंदिर में लाखों रुपए की चोरी की है ऐसा मंदिर के सेवादार ने उन पर आरोप लगाए हैं इस पर पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं वही जनसुनवाई में भंवर कुवा निवासी कॉलोनी में हो रही बाइक चोरियों की शिकायत को लेकर पहुंचे थे जहां इनकी शिकायत थी कि पिछले दिनों ही चार लाख रूपए कीमत की एक बाइक बदमाश चोरी कर ले भागे इसके सीसीटीवी फुटेज भी है लेकिन भवरकुआ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है तमाम शिकायतों पर पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आगे कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
