इंदौर में एक सिरफिरे प्रेमी ने चरित्र शंका के कारण प्रेमिका पर चाकु से हमला कर दिया। आरोपी ने पहले प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर बेदर्दी से प्रेमिका पर धारदार चाकू से पीठ पीछे से कई वार किए..जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी खुद भी आत्महत्या करने के लिए निकल पड़ा था, यह तो गनीमत रही कि पुलिस ने सही समय पर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया..
दरअसल इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैराठी कॉलोनी में गुरुद्वारे के सामने एक प्रेमी ने बेदर्दी से प्रेमिका की पीठ पर चाकू से देखते ही देखते, तीन बार हमला कर दिया, इसके बाद तुरंत ही आरोपी मौके से भाग निकला, वहीं प्रेमिका को साथ में मौजूद छोटी बहन प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हालांकि फरार प्रेमी यहीं नहीं रुका, सिरफिरे प्रेमी ने अपने आप को भी खत्म करने की ठान ली थी, जिसके बाद आरोपी ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन गनीमत रही कि पुलिस को पहले से ही सूचना मिल गई और पुलिस ने तुरंत पटरी पर जाते प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक्सटेंशन :
एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक आरोपी द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का निवासी है, प्रेमी अमित भदौरिया, प्रेमिका के मामा की कपड़े की दुकान में काम करता है, तभी से प्रेम प्रसंग चल रहा है, हालांकि आरोपी ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। नवी कक्षा तक ही आरोपी ने अपनी पढ़ाई की है और इसके बाद आरोपी रोजगार की तलाश में प्रेमिका के मामा के यहां काम करने लगा, कम उम्र के साथ ही आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है, हालांकि प्रेम प्रसंग के चलते उसे आशंका थी, कि युवती किसी और युवक से भी बात करती है, और इसके बाद सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया और उसके बाद दोनों के बीच चरित्र शंका के चलते विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान युवती के लाख समझाने के बाद भी आरोपी अमित भदोरिया ने युवती की एक नहीं मानी और चाकू निकालकर उसकी पीठ में तीन बार वार कर दिए, हालांकि युवती की हालत अभी खतरे से बाहर बनी हुई है।

