COVID-19: बचाव का खास तरीका, ड्रोन के जरिए सैनेटाइज किया जा रहा है ये शहर Indore News in Hindi
ड्रोन के ज़रिये पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने में जुटा इंदौर नगर निगम देश का सबसे साफ शहर इंदौर (Indore) कोरोना के खिलाफ जंग में भी अव्वल है.
ड्रोन के ज़रिये पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने में जुटा इंदौर नगर निगम
देश का सबसे साफ शहर इंदौर (Indore) कोरोना के खिलाफ जंग में भी अव्वल है. यहां ड्रोन से वायरस नाशक कैमिकल का छिड़काव कर पूरे शहर को सैनिटाइज़ करने का प्रयास किया जा रहा है.
भीड़-भाड़ वाले इलाकों से की गई शुरूआत
निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि पहले चीन में ऐसा प्रयोग किया जा चुका है, उसके बाद देश में संभवत: ये पहला प्रयोग है जिसमें भीड़ भाड़ वाले इलाकों को ड्रोन के जरिए सेनीटाइज किया जा रहा है. ड्रोन की सहायता से सब्जी मंडी, प्रमुख बाजारों, सड़कों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सोडियम हाईपो क्लोराइड और बायो क्लीन का छिड़काव किया जा रहा है.
एक बार में 8-10 किलोमीटर क्षेत्र में दवा का छिड़कावनगर निगम ने निजी कंपनी से दो ड्रोन किराए पर लिए हैं. ये ड्रोन एक बार में 16 लीटर केमिकल लेकर उड़ान भरते हैं और 30 मिनट तक छिड़काव करते हैं. ड्रोन से एक बार में 8-10 किलोमीटर क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया जा रहा है.
हर्बल तरीके से तैयार की गई दवा
ड्रोन के जरिए छिड़की जा रही दवा से किसी को नुकसान न हो इसका खास ख्याल रखा गया है, इसलिए ये दवा भी हर्बल तरीके से तैयार की गई है. ये जिस किसी भी व्यक्ति पर गिरती है, उसे नुकसान नहीं होता है. शनिवार से ये ड्रोन शहर को सैनिटाइज करने में लगे हुए हैं. इससे पहले चीन में ड्रोन के जरिए चीनी अधिकारी लोगों पर निगरानी रखने का काम कर रहे हैं. ड्रोन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है. साथ ही एक जगह इकट्ठे हो रहे लोगों को अगाह किया जा रहा है.
व्यापारियों ने लिया सेल्फ लॉक डाउन का फैसला
सरकार के आदेश से पहले आर्थिक राजधानी इंदौर के बाजारों में सेल्फ लॉकडाउन यानी स्वप्रेरणा से दुकानें बंद रखने की तैयारी शुरू हो गई है. कोरोना से निपटने के लिए राज्य के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन अहिल्या चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इसका आह्वान किया है. चैंबर के भीतर 100 से ज्यादा कारोबारी संगठन सदस्य के तौर पर शामिल हैं. शनिवार को सभी से सहमति बनने के बाद रविवार से 31 मार्च तक शहर के प्रमुख बाजार बंद करने का फैसला लिया गया है. सिर्फ किराना, सब्जी, दूध, दवा जैसी जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रखी जाएंगी. शहर की दुकानें बंद होने से बाजार में भीड़ पर नियंत्रण में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें –
दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे कमलनाथ तो कांग्रेस के बागी MLA सिंधिया से करेंगे मुलाकात
MP: सरकार की विदाई के बाद अब अफसरों की बारी, ये IAS और IPS हो सकते हैं निशाने पर
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 21, 2020, 5:46 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 18 घंटे पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले