देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर किया चक्काजाम, कलेक्‍टर ने लगाई फटकार

इंदौर । अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सोमवार को कलेक्टर चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर चक्काजाम कर दिया । उन्‍होंने इस दौरान काली पट्टी बांध रखी थी ।

Abhishek Raghuvanshi4 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इंदौर । अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने सोमवार को कलेक्टर चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर चक्काजाम कर दिया । उन्‍होंने इस दौरान काली पट्टी बांध रखी थी । जाम के कारण रास्ते में वाहनों की लंबी कतारें लग गई और लोग परेशान होते रहे । पुलिस को चक्काजाम खत्म करवाने के लिए बड़ी मशक्कत करना पड़ी ।

प्रदेशभर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 15 मार्च से काम बंद कर आंदोलन की राह पर हैं । कार्यकर्ताओं वेतन बढ़ौतरी और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं ।सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई । इससे चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई । करीब एक घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा और लोग परेशान होते रहे ।

पुलिसकर्मियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मार्ग से हटाया तक जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी । जाम में एम्बुलेंस भी फंस गई, जिसको समझाइश के बाद रास्ता दिया गया ।

उल्लेखनीय है आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर के साथ 15 मार्च से काम बंद कर आंदोलन शुरू किया था । विगत दिनों शासन के आश्वासन पर परियोजना अधिकारी और सुपरवाईजर ने अपना आंदोलन वापस ले लिया । जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का आंदोलन जारी है ।

कलेक्टर ने लगाई फटकार
प्रदर्शनकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का एक दल कलेक्टर इलैया राजा टी से भी मिला । कलेक्टर राजा ने चक्काजाम करने को लेकर फटकार लगाई और कहा कि आप अपनी मांगों को रख सकते हैं ।शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी कर सकते है, लेकिन सड़क जाम करने का अधिकार नहीं है । ऐसे में आप पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । प्रतिनिधि मंडल की रीना सेठिया ने कि कहा कि 20 दिन से आंदोलन कर रहे हैं , लेकिन आज तक हमको मिलने नहीं बुलाया गया। मजबूरी में मानव श्रंखला बनाना पड़ी । प्रतिनिधि मंडल में रीना सेठिया, अनुपमा इंग्ले, रीता रघुवंशी, संध्या यादव, सुनीता दुबे, जयश्री मेश्राम शामिल थीं ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 4 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
हाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले
↑