बावड़ी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, एडीएम ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भेजे नोटिस
स्नेह नगर (पटेल नगर) बावड़ी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो चुकी है।
स्नेह नगर (पटेल नगर) बावड़ी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो चुकी है। जांच के अंतर्गत एडीएम अभय बेडेकर ने पटेल नगर के बगीचे में कब्जा करने वाले श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवाराम गलानी, सचिव मुरली सबनानी और उपाध्यक्ष रामचंद्र छुगानी शामिल हैं। साथ ही बगीचे की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले स्नेह नगर विकास मंडल के पदाधिकारियों को भी सूचना-पत्र भेजे गए हैं। इनमें मंडल के वीडी मूंदड़ा, सचिव पंकज काबरा आदि शामिल हैं।
मजिस्ट्रियल जांच के लिए एडीएम ने रविवार को ही बावड़ी, निर्माणाधीन मंदिर और बगीचे के फोटो और वीडियोग्राफी करा ली थी। अब बावड़ी और निर्माणाधीन मंदिर जमींदोज हो चुके हैं। एडीएम द्वारा घटना की जांच के लिए साक्ष्य आमंत्रित किए गए हैं। किसी व्यक्ति, संस्था या अन्य के द्वारा घटना के बारे में कथन, साक्ष्य, अन्य दस्तावेज या जानकारी प्रस्तुत करना हो तो वे लिखित या मौखिक रूप से जांच अधिकारी के समक्ष कलेक्टर कार्यालय के प्रशासनिक संकुल भवन के कक्ष क्रमांक-103 में छह अप्रैल तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
जांच में शामिल रहेंगे यह बिंदु
बावड़ी ढहने से हुई 36 लोगों की मौत को लेकर कलेक्टर इलैया राजा टी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए थे। आदेश के अनुसार जांच के बिंदुओं में शामिल रहेगा कि मृतकों की किन परिस्थितियों में मृत्यु हुई? संपूर्ण घटनाक्रम क्या था? घटनाक्रम में क्या परिस्थितियां थीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुझाव भी जांच में शामिल किए जाएंगे। अन्य कोई बिन्दु जांच के दौरान प्रकाश में आता है तो उसके संबंध में अभिमत भी जांच में शामिल रहेगा। घटना की जांच 15 दिन में पूरी की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले