लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र भरने का कार्य आज से होगा प्रारंभ
बैंकों में लाडली बहनों के बैंक खातों को आधार से लिंक करने का कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा-सिंगल विंडो व्यवस्था होगी लागू जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न इंदौर जिले में लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र भरने का कार्य आज 25 मार्च से प्रारंभ होगा।
- बैंकों में लाडली बहनों के बैंक खातों को आधार से लिंक करने का कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा-सिंगल विंडो व्यवस्था होगी लागू
- जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर जिले में लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र भरने का कार्य आज 25 मार्च से प्रारंभ होगा। इंदौर जिले में लाडली बहनों के बैंक खातों को आधार से लिंक करने तथा उन्हें सक्रिय रखने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बैंकों में सिंगल विंडो व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए हैं कि बैंकों में आने वाली किसी भी महिला को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उनके बैठने, छाया, पेयजल आदि के लिए समुचित व्यवस्था रखी जाए।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी बैंक अधिकारियों और शासकीय विभागों के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये हैं। उन्होंने आज यहां संपन्न जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में निर्देश दिये कि सभी हितग्राही तथा स्वरोजगार मूलक योजनाओं के लक्ष्य को 31 मार्च के पहले ही पूर्ण करें। लक्ष्य के अनुरूप ऋण प्रकरण स्वीकृत कर अनिवार्य रूप से ऋण वितरण हो जाये।
बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने विभिन्न हितग्राही तथा स्वरोजगार मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर, एलडीएम श्री सुनील ढाका सहित अन्य अधिकारी और बैंक मैनेजर मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलम्बी बनाये जाने के लिये लाडली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन भरे जायेंगे। योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिले, इस हेतु बैंकों में खाते खोले जाए। पूर्व से खुले खातों को एक्टीव किया जाए। पात्र महिला हितग्राही के खाते आधार से लिंक किये जाये। बैंक खातों को DBT Enabled किये जाए। बैंको में योजना से संबंधित फ्लेक्स लगाया जाए। बैंक में आने वाली महिलाओं को योजना से संबंधित जानकारी देने के लिये नोडल अधिकारी को चिन्हित कर हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए ।
बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं – भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, सावित्री फुले स्व-सहायता समूह योजना, पीएमएमएमई तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजनाओं में बैंकों द्वारा की जा रही प्रगति, लक्ष्य आदि की विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 घंटा पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 1 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 2 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 11 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 13 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 14 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 20 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले