देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

‘हिंदू धर्म में तड़प कर मर जाओगे’ बोल कर धर्मांतरण कराने वाला हिरासत में

खुड़ैल क्षेत्र में हिंदुओं को ईसाई बनाने की एक और साजिश, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपित को पकड़ा। खुड़ैल क्षेत्र में धर्मांतरण के एक और षड्यंत्र का राजफाश हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • खुड़ैल क्षेत्र में हिंदुओं को ईसाई बनाने की एक और साजिश, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोपित को पकड़ा।

खुड़ैल क्षेत्र में धर्मांतरण के एक और षड्यंत्र का राजफाश हुआ है। पुलिस ने राहुल बरगुंडा नामक युवक को पकड़ा, जो स्वयं ईसाई बन चुका है। वह गरीब-अशिक्षित हिंदुओं को बरगला रहा था। ग्रामीण इलाकों में भीड़ एकत्र कर लोगों से कहा कि हिंदू धर्म में विश्वास रखा तो तड़प-तड़प कर मर जाओगे। यीशु की शरण में आ जाओ। यीशु ने आपके लिए स्वर्ग की सीढ़ी भेजी है। इसी बीच हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और राहुल को पकड़ लिया। 5 मार्च को भी इसी क्षेत्र से क्रिस नार्मन बेबर्ता को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवतसिंह विरदे के अनुसार ग्राम कंपेल स्थित दशहरा मैदान की है। पुलिस ने ग्रामीण रोहित गोपाल कनोसिया की शिकायत पर मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसके अनुसार बुधवार रात करीब आठ बजे राहुल पुत्र राजू बरगुंडा निवासी गोल सेलानी (खंडवा) कंपेल में रहने वाले संदीप के घर महिलाओं और बच्चों का ब्रेनवाश कर रहा था। उसके पास बाइबल पुस्तक थी।

राहुल ने महिलाओं से हिंदू धर्म के संबंध में अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। हिंदू देवी-देवताओं का भी अपमान किया। प्रभु यीशु ही सत्य है। उनकी शरण में आ जाओ। वरना तड़प-तड़प कर मर जाओगे। बहुत सारी बीमारियां आने वाली हैं। यीशु का संदेश है कि सब हिंदू धर्म त्याग कर उनकी शरण में आ जाओ। यीशु ने आप सब के लिए स्वर्ग की सीढ़ी भेजी है।
उसने प्रति परिवार को एक एक लाख रुपये नकद और बच्चों को मिशनरी स्कूल में निश्शुल्क पढ़ाई, मुफ्त इलाज का प्रलोभन दिया।

हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी और साधु संतों को अपमानजनक भाषा से संबोधित करने पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े संदीप पटेल, जीवन पटेल, भरत शर्मा, चंद्रशेखर निमाणी आदि वहां पहुंचे और राहुल को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और राहुल को हिरासत में लिया। टीआइ अजय गुर्जर के अनुसार राहुल हिंदू से ईसाई बना है। वह ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है। उसके मतांतरण में किसका हाथ था, इसकी भी जांच होगी।

तीन महीने में चौथी घटना, फंडिंग की जांच कर रही पुलिस
हिंदुओं को बरगला और लालच देकर मतांतरण का तीन महीने में चौथा मामला सामने आया है। पुलिस बाहरी फंडिंग की जांच कर रही है। सर्वप्रथम 24 जनवरी को क्षिप्रा पुलिस ने आरोपित पास्टर रे, उमली बाई, खेमराज, हाकिम, मंगली, मानसिंह और काली बाई को गिरफ्तार किया था।

आरोपित ग्राम हतूनिया में मतांतरण के लिए लोगों को उकसा रहे थे। इसके बाद विजय नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने मतांतरण के दबाव में आत्महत्या कर ली। दो घटनाओं की जांच पूर्ण हुई थी कि कंपेल में आरोपित क्रिस नार्मन बेबर्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बेबर्ता के खातों की जांच की तो पता चला कि उसे पुणे से हर महीने 10 हजार रुपये मिल रहे थे

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 14 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 1 दिन पहलेअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डियाIndoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 2 दिन पहले13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखायाIndore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 2 दिन पहलेअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रहीIndoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 2 दिन पहलेअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदमIndoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 3 दिन पहलेअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारीIndoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 3 दिन पहले
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 12 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 12 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 14 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 14 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 15 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 15 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 15 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 15 दिन पहले
इंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 21 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 21 दिन पहलेराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमणIndoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 21 दिन पहलेधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजितIndoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 21 दिन पहलेएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकनIndoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 21 दिन पहलेसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरणIndia Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 21 दिन पहलेसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 21 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 दिन पहले
↑