
पुलिस के अनुसार आरोपित महिला को जम्मू कश्मीर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए।
इंदौर। महिला पुलिस ने नीमच के जीरन थाने में पदस्थ आरक्षक अनिरुद्ध राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि इस आरक्षक की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित खुद ही महिला थाने में पेश हो गया।
शादीशुद महिला ने लिखवाई थी रिपोर्ट
टीआइ ज्योति शर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरक्षक अनिरुद्ध राठौर के खिलाफ इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र निवासी शादीशुदा महिला ने रिपोर्ट लिखवाई थी।
महिला को जम्मू-कश्मीर ले गया था आरोपित
टीआइ ज्योति शर्मा ने बताया कि आरोपित आरक्षक महिला को जम्मू-कश्मीर ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध पोस्टर लगवाए और छापे मारे। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे निलंबित भी कर दिया था। हाईकोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद गुरुवार को वह स्वयं पेश हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया
