
युवक को विजय नगर थाने ले गये लेकिन युवती ने रिपोर्ट करने से मना कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने मंगलवार को मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकड़ा। युवक को विजय नगर थाने ले गये लेकिन युवती ने रिपोर्ट करने से मना कर दिया। उसको मेघदूत गार्डन से पकड़ा था। अर्शील ने बताया वह भोपाल का है। रहने वाला है। सोमवार को युवती को लेकर इंदौर आया था। दोनों को अस्पताल में काम था। हालांकि वह झूठ बोल रहा था। हिंदू संगठन के लोगों ने कहा, वह युवती लव जिहाद का शिकार हो सकती थी, क्योंकि अर्शील के फ़ोन में कई लड़कियों से अश्लील चैटिंग मिली है।
बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज यादव , कृष्णा वाघ, अक्षत पावडे़ व अन्य लोग उसको थाने ले गए, जहां पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी। थाना प्रभारी रवींद्र गुर्जर के मुताबिक़ युवती ने शिकायत से इंकार किया है
