इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक एडवोकेट के साथ बदमाशों द्वारा मारपीट की गई थी और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों एडवोकेट मनीष गडकर के मराठी मोहल्ला स्थित ऑफिस पर उन्हीं के क्लाइंट जुनेद व उसके दो अन्य साथियों के द्वारा वकील के साथ मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था इसके बाद जुनैद उसके दो अन्य साथियों द्वारा एडवोकेट मनीष गडकर के साथ मारपीट की गई थी और ऑफिस में भी तोड़फोड़ कर दी थी पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है पूरे मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है
