इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मराठी मोहल्ला में वकील पर जानलेवा हमला हुआ है पूरे मामले में साथी अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है वही वकील को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के मराठी मोहल्ला में रहने वाले अधिवक्ता मनीष गडकर के साथ कुछ बदमाशों ने जमकर मारपीट की
पुलिस ने कई धाराओं मे केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मनीष गड़कर ने ही इंदौर की जिला कोर्ट में PFI के लिए जासूसी कर रही लॉ स्टूडेंट को पकड़ाया था।
सदर बाजार TI मंजू यादव के मुताबिक एडवोकेट मनीष गड़कर ने जुनैद निवासी बड़नगर, हाल मुकाम खजराना उसके मामा और एक अन्य साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
एडवोकेट मनीष गड़कर ने अपनी शिकायत में बताया कि उनका ऑफिस तिलक पथ के सामने है। जुनैद का भाई एक मामले में जेल में है। जुनैद चाहता था कि उसके भाई को जमानत मिल जाए। इसलिए वह मुझसे सलाह लेने की बात कर रहा था। इस सिलसिले में बात करने के लिए सोमवार को दोपहर में जुनैद ने मुझे कॉल किया। तो मैंने उसे हाईकोर्ट आने को कहा। जुनैद ने ने कहा कि वह हाईकोर्ट नहीं आ पाएगा। शाम को तिलक पथ स्थित ऑफिस आ जाएगा। जुनैद ने अपने साथ अपने पिता और मामा को भी लाने की बात कही।
पूरे घटनाक्रम में वकील मनीष गडकर बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वही सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर थाने का घेराव भी किया

