खेलने से रोका तो नाराज हुए विधि के विद्यार्थी, विभाग अध्यक्ष को हटाने की मांग
स्पोर्ट्स फेस्टिवल को लेकर विद्यार्थियों में रोष, नाराज विद्यार्थियों ने की नारेबाजी, कुलपति का किया घेराव, कुलपति बोलीं-तीन दिन में लेंगे फैसला विधि अध्ययनशाला की विभाग अध्यक्ष और विद्यार्थी स्पोर्ट्स फेस्टिवल बंद करने की बात पर आमने-सामने आ गए।
स्पोर्ट्स फेस्टिवल को लेकर विद्यार्थियों में रोष, नाराज विद्यार्थियों ने की नारेबाजी, कुलपति का किया घेराव, कुलपति बोलीं-तीन दिन में लेंगे फैसला
विधि अध्ययनशाला की विभाग अध्यक्ष और विद्यार्थी स्पोर्ट्स फेस्टिवल बंद करने की बात पर आमने-सामने आ गए। नाराज विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि विभाग अध्यक्ष आए दिन विद्यार्थियों से गलत व्यवहार करती हैं। डी-बार करने की धमकी देती हैं, जबकि विभाग अध्यक्ष के मुताबिक, विद्यार्थी बेवजह हुड़दंग कर रहे थे। मना किया तो वे विवाद करने लगे। घटनाक्रम की जानकारी लगते ही कुलपति डा. रेणु जैन भी पहुंचीं। जहां विद्यार्थियों ने विभाग अध्यक्ष को हटाने की मांग करते हुए कुलपति का घेराव किया। रास्ता रोककर कार के सामने बैठ गए। उधर, एबीवीपी विद्यार्थियों के समर्थन में उतर आई है।
शनिवार को विधि अध्ययनशाला में एक दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल चल रहा था। दोपहर 2 बजे विभाग अध्यक्ष डा. अर्चना रांका ने विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स फेस्टिवल बंद करने के लिए बोला। इस पर विद्यार्थियों ने कुछ देर और खेल गतिविधियां चलाने की बात कही। इसे लेकर विभाग अध्यक्ष गुस्सा हो गईं और कहा कि बंद नहीं करोगे तो डी-बार कर दूंगी। पांच साल का पाठ्यक्रम छह साल में पूरा होगा। इससे नाराज छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी और विभाग के सामने धरने पर बैठ गए। थोड़ी देर बाद एबीवीपी के छात्रनेता घनश्याम चौहान व संगठन से जुड़े कई और छात्रनेता पहुंच गए।
कुलपति से की विभाग अध्यक्ष की शिकायत
घंटाभर प्रदर्शन करने के बाद कुलपति डा. रेणु जैन भी आईं। छात्रों ने कुलपति के सामने समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि विभाग में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है। कई फैकल्टी को पढ़ाना भी नहीं आता है। मूट कोर्ट दो साल से बंद है। विभागाध्यक्ष ठीक से बात नहीं करती हैं और बार-बार डी-बार करने की धमकी देती हैं, जबकि विभाग अध्यक्ष डा. अर्चना रांका ने कहा कि विद्यार्थियों के आरोप गलत हैं। अन्य विभागों के विद्यार्थी होली पर एक दूसरे को रंग लगा रहे थे। हुड़दंग और विवाद की स्थिति न बने इसके लिए खेल गतिविधियों को बंद करने के लिए बोला था।
विभाग अध्यक्ष को हटाने की मांग
हंगामा करने वाले विद्यार्थियों ने कुलपति के सामने विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग रखी। कुलपति सहित कई शिक्षक विद्यार्थियों को समझाने लगे। बावजूद इसके विद्यार्थियों ने कुलपति की कार का रास्ता रोक लिया। यह देखकर कुलपति डा. रेणु जैन कार से उतरकर पैदल जाने लगीं। एबीवीपी के छात्रनेताओं ने बातचीत की। फिर कुलपति ने तीन दिनों में विभाग से जुड़ी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है। कुलपति डा. रेणु जैन ने कहा कि विद्यार्थियों की कुछ मांगें मानने योग्य नहीं हैं। वैसे मूट कोर्ट जल्द ही शुरू किया जाएगा। पूरे मामले में समिति बनाकर जांच की जाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 15 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 15 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले