
शिव वाटिका में पौधारोपण आज
महापौर पुष्यमित्र भार्गव लाडली बहनों के साथ करेंगे पौधा रोपण
*महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 64 वें जन्म दिवस के अवसर पर कहा कि जनता जानती है,, जब बंढाधारी कांग्रेसी शासन के उस अंधकार के दौरान ना बिजली थी,, ना सड़के थी, किसान दुखी था,, युवा बेरोजगार थे,, , उस अंधकार के दौर से निकाल कर मध्यप्रदेश को शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चहुमुखी विकास के प्रकाश तक की रफ्तार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शिवराजजी के नेतृत्व में दी है,, वे बेटियों के मामा हैं, तो बहनों के लाडले भाई, युवाओं के मित्र हैं, तो बुजुर्गों के श्रवण कुमार, शिवराज जी के जन्म दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे सिरपुर तालाब, अमृत गार्डन के पास महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, महापौर परिषद् के सदस्य लाड़ली बहनों के साथ पौधारोपण करेगे।
