
मुंबई से इंदौर आए व्यक्ति के साथ चौराहे पर टहलते समय वारदात, पुलिस ने दर्ज किया केस।
मुंबई से टूर पर इंदौर आए दिलीप त्रिवेदी को दो बदमाशों ने लूट लिया। धक्का देकर बदमाश उनसे एक लाख रुपये कीमती सोने की चेन लेकर फरार हो गए। विजय नगर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।
घाटकोपर (ईस्ट) मुंबई निवासी 66 वर्षीय दिलीप होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे थे। मंगलवार शाम 6.30 बजे वे सत्यसाईं चौराहे के पास टहल रहे थे। एक बाइक पर दो बदमाश आए। जैसे ही थोड़ा आगे बढ़े एक बदमाश ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। आरोपित गले में पहनी सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
