फरार आरोपी एवं फरारी कटवाने में मदद करने वाले 04 आरोपी इंदौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मे
✓जिला बांसवाड़ा, राजस्थान राज्य के 03 प्रकरणों में फरार एवं फरारी कटवाने में मदद करने वाले सहित 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराए ।
✓जिला बांसवाड़ा, राजस्थान राज्य के 03 प्रकरणों में फरार एवं फरारी कटवाने में मदद करने वाले सहित 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराए ।
✓आरोपियों के द्वारा योजना बनाकर फरियादियों को 7 दिन के अंदर पैसे देने, नही तो जान से मरने की धमकी देने जैसे गंभीर प्रकरण में थे फरार।
✓आरोपी घटना कारित करने के उपरांत राजस्थान से फरार होकर इंदौर में अपने साथी के यहां छुपकर काट रहे थे फरारी ।
इंदौर- श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में विभिन्न प्रकरणों में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को उक्त संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में आरोपियो पर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना क्राइम ब्रांच इंदौर की विशेष टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि राजस्थान जिला बांसवाड़ा के प्रकरण में फरार आरोपियों को इंदौर के साथी आरोपी आमिर के द्वारा फरारी कटवाई जा रही है, जिस पर क्राइम ब्रांच इंदौर टीम द्वारा राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में उक्त प्रकरण के फरार आरोपी (1). तोसिफ निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान, (2). सोमिन शेख ,निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान,(3). जाबाज उर्फ लंगड़ा निवासी बांसवाड़ा, राजस्थान,(4).आमिर खान निवासी आजाद नगर,इंदौर, को पकड़ा ।
आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करते बताया कि, आरोपीयो के द्वारा योजना बनाकर जिला बांसवाड़ा राजस्थान के फरियादी को फोन कॉल कर कहा की बागीदौरा जिला बांसवाड़ा में रहना है तो 7 दिन के अंदर 01 करोड़ रुपए दे नहीं तो तुझे और तेरे परिवार को गोली मार दूंगा जैसी धमकी देना स्वीकार किया।, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पहले से जिला बांसवाड़ा के थाना कलिंजरा में अपराध धारा 387 पंजीबद्ध कराया गया था।
आरोपीयो के द्वारा जिला बांसवाड़ा राजस्थान के दूसरे फरियादी को भी फोन कॉल कर 7 दिन के अंदर 20 लाख रुपए देने जैसी धमकी देना कबूला, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध जिला बांसवाड़ा के थाना बांसवाड़ा पहले से अपराध धारा 384, 387, 506 भादवि पंजीबद्ध कराया गया।
तीसरी घटना में आरोपियों के द्वारा जिला बांसवाड़ा के थाना कालिंजरा क्षेत्र में फरियादी को पैसे देने के लिए धमकी दी गई थी जिसे फरियादी के द्वारा मजाक समझ कर भूल गया था पर आरोपियों ने फरियादी के उपर पिस्टल से फायर कर भाग गए थे, जिसके संबंध में फरियादी के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पहले से जिला बांसवाड़ा के थाना कलिंजरा में अपराध धारा 384, 3/ 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कराया गया था।
आरोपियों को गिरफ्तार करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जिला बांसवाड़ा, राजस्थान पुलिस के द्वारा की जा रही है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 10 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 10 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 10 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले