मार्च निकालकर और कैंडल जलाकर दी डा. विमुक्ता शर्मा को श्रद्धांजलि, पूर्व छात्र ने पेट्रोल डालकर जला दिया था
छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने डा. विमुक्ता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च निकालापूर्व छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जला देने के बाद कालेज प्राचार्य डाक्टर विमुक्ता शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने डा. विमुक्ता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कैंडल मार्च निकाला
पूर्व छात्र द्वारा पेट्रोल डालकर जला देने के बाद कालेज प्राचार्य डाक्टर विमुक्ता शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर में यह एक ऐसी दर्दनाक घटना घटी है जिससे सारा देश सकते में आ गया है। इस घटना का सबसे अधिक असर स्टूडेंट और शिक्षकों पर हुआ है। इस दर्दनाक घटना के बाद शहर में जहां एक तरफ शोक का माहौल है, तो दूसरी तरफ लोगों में आक्रोश भी है।
इस घटना की निंदा करते हुए प्रेस्टीज शिक्षण समूह के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने डा. विमुक्ता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रविवार शाम छह बजे मधुमिलन चौराहे से रीगल तिराहे तक मौन कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।
कैंडल मार्च के दौरान छात्रा अनघ ने कहा कि भारत एक पावन धरती है, जहां गुरू परंपरा चली आ रही है। यहां शिष्य अपने गुरु के चरणों में शिक्षा लेते थे। इस धरती पर इस तरह की घटना का घटित होना बेहद शर्मनाक है। इस तरह की घटना दोबारा न घटे इसलिए हम समाज में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। आज कैंडल मार्च निकालकर यह शुरुआत की गई है। आगे इसे बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले उस छात्र को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
प्रो. सतनाम आहूजा ने कहा कि हिंदुस्तान में गुरू और शिष्य के संबंध का सभी सम्मान करते हैं। इस संबंध को तोड़ते हुए छात्र ने जो किया है उसकी हम निंदा करते हैं। उस छात्र ने एक शिक्षक और एक नारी का अपमान किया है। हमारा प्रयास यहीं हैं कि विमुक्ता शर्मा के परिवार वालों को जल्द से जल्द न्याय मिले। उनके परिवार के लिए हम प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को दुखद समय को सहन करने की हिम्मत मिले। कैंडल मार्च के दौरान ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इस बात का सामूहिक संकल्प लिया गया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 8 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 8 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले