सोने की परत चढ़े जेवर गिरवी रख कारोबारियों के 20 करोड़ ले भागे ठग
ब्याज के लालच में कारोबारियों ने दिए रुपये, छत्रीपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट में किया 70 लाख रुपये का उल्लेख। इंदौर में करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
ब्याज के लालच में कारोबारियों ने दिए रुपये, छत्रीपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट में किया 70 लाख रुपये का उल्लेख।
इंदौर में करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। छत्रीपुरा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज की है। रिपोर्ट में 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का उल्लेख है, जबकि ठगी करीब 20 करोड़ रुपयों की है। आरोपितों ने शातिराना ढंग से ठगी को अंजाम दिया है। सोने की परत चढ़े आभूषण गिरवी रख कर रुपये बटोरे थे।
एसआइ नीलमणि ठाकुर के मुताबिक, माणिकबाग कालोनी निवासी गौरव पुत्र प्रकाश पंड्या की रिपोर्ट पर आरोपित जितेंद्र कुमार जैन, अशोक कासलीवाल उर्फ छुट्टन निवासी लोहारदा कांटाफोड़ देवास और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरव ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में जितेंद्र के समधी के भाई अशोक से संपर्क हुआ था। जितेंद्र उनका परिचित है और उसका गौरव की होटल पर आना-जाना लगा रहता था। आरोपित मनी लैंडिंग का काम करते हैं।
ब्याज के लालच में दिए रुपये
आरोपितों ने गौरव और उनके पिता प्रकाश पंड्या को स्कीम बताई कि वे रुपये बाजार में निवेश करवाकर ब्याज दिलवा सकते हैं। आरोपितों ने यह भी कहा कि बदले में सोने के आभूषण गिरवी रखे जाएंगे। आरोपित ने शुरुआत 2019 में आठ लाख रुपये से की। बाकायदा लिखा-पढ़ी की और आठ लाख रुपये कीमती आभूषण (नकली) गिरवी रखकर रुपये ले लिए। शुरुआत में ब्याज समय पर देता गया और लोग विश्वास करते गए। पंड्या से जुड़े करीब 40 अन्य लोग भी ब्याज के लालच में आकर आरोपितों को लाखों रुपये देने लगा।
ग्रामीण इलाके के जेवर है खोलना मत
पंड्या के मुताबिक, वह सोने की परत चढ़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर आता था। बोलता था कि ज्वेलरी ग्रामीणों की है। पुस्तैनी ज्वेलरी है, इसलिए डिब्बे में ही पैक रखना। लोग वजन करवाने के बाद डिब्बा रख लेते थे। आरोपित रुपये लेकर चला जाता था। इस तरह करीब 40 लोगों से 20 करोड़ रुपये बटोर लिए। 2022 में रुपये न देने पर एक पीड़ित ने आभूषणों की परख करवाई तो पता चला कि सब नकली हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपित फरार हो गए हैं। लोगों से ठगी राशि से तो मकान और जमीन खरीद ली है। आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र को शिकायत की और गुरुवार को केस दर्ज करवाया गया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 11 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 11 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreजनजातीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रभावी माध्यम बनेगा “आदि बाजार” : केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके 1 दिन पहले
Indoreअधिकारियों को फोन लगाती रही नेता प्रतिपक्ष:दुकान लगाने वाले बोले –एरिया अच्छा नहीं, जहां जगह दी वहां कई परेशानियां, कांग्रेस ने दी चेतावनी 2 दिन पहले
Indoreइंदौर बायपास पर मौत बनकर दौड़ी कार, दो बाइकों को मारी टक्कर, इलेक्ट्रिक ठेकेदार की मौत; बेटा गंभीर 2 दिन पहले
Indoreसड़क निर्माण में बाधक 09 भवनों पर रिमूवल कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreआयुक्त के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था में लापरवाही, अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, केसरी-बसंती रंग में रंगा शहर; 38 गुरुद्वारों की संगत हुई शामिल 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए होंगे व्यापक सुधार 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
Indoreकलारिया से झलारिया तक 10 ई-बसों का शुभारंभ, केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर को मिली 150 आधुनिक लोक परिवहन बसों की सौगात, ग्रामीण क्षेत्रों की शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में जलप्रदाय व्यवस्था की समीक्षा, लंबित पाइपलाइन कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश 8 दिन पहले
Indoreदिलजीत : अमेरिकी नागरिक हमें नबताए कि हिन्दुस्तान किसके बाप का है ! 9 दिन पहले
Indoreइंदौर में मल्हारगंज अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन खराब, गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान 9 दिन पहले
Indoreम्यूल अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन, युवक गिरफ्तार 9 दिन पहले