इंदौर में महिला संबंधी अपराध के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है इसी कड़ी में इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक महिला के दोस्त ने महिला की बच्चियों के साथ में छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली दो बहनों के साथ में उनकी मां के दोस्त ने अश्लील हरकत की है लड़कियों को जब बालिका गृह भेजा गया तो उसने वहां पर आप बीती बताई इस पर मामला बाल कल्याण समिति के पास गया और वहां से एक पत्र पुलिस के पास भेजा गया इसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने आसिफ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है पीड़िताओ ने बताया कि उसकी मां का पिता से विवाद हो गया पिता ने उन्हें छोड़ दिया इस पर मां दोनों बच्चों के साथ में इंदौर आ गई जहां पर लसूड़िया थाना क्षेत्र में रह रही है मां की दोस्ती आसिफ नामक एक युवक से हो गई वह मां से मिलने के लिए घर पर आने लगा इसी दौरान अकेला पाकर उसने बच्चियों के साथ में अश्लील हरकत की थी डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया इसी बीच उसकी मां दोनों बहनों को बालिका गृह पर छोड़ आई वहां पर दोनों बच्चियों की काउंसलिंग की गई तो उन्होंने अपने साथ हुई हरकत के बारे में जानकारी दी इसके बाद पूरा मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा और बाल कल्याण समिति ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की पुलिस ने पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
