इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मेंफिर एक महिला द्वारा फिर अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है जिसमे पति अपनी पत्नी से अप्रकृतिक कृत्य कर रुपयो की मांग कर रहा था वही सास ससुर भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे पूरे मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर जांच एरोड्रम पुलिस को सौंपी है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था और पैसों की मांग कर रहा था वही उसके साथ ससुर भी उस पर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे परेशान होकर महिला ने पुलिस की शरण ली है घटनास्थल एरोड्रम होने की वजह से पुलिस ने जीरो पर कायम कर जांच एरोड्रम पुलिस को सौंपी है।
