
इंदौर में एक्सीडेंट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में एक एक्सीडेंट का मामला सामने आया इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में जहां एक तेज रफ्तार सिटी बस यात्रियों सहित एक पानी के टैंकर में पीछे से टकरा गई जिसके कारण बस में बैठे यात्रियों को गंभीर चोट भी आई तो वही पूरे ही मामले में आजाद नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है आजाद नगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार सिटी बस पानी से भरे हुए टैंकर में पीछे से घुस गई बता दें जिस समय घटना हुई उस समय सिटी बस में कई यात्री सवार थे वहीं घटना इतनी भीषण थी कि सिटी बस पीछे से घुसने के कारण पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्री जिसमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे वह भी घायल हुए हैं वहीं कई छोटे बच्चों को तो गंभीर रुप से चोटें भी आई है वही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सिटी बस काफी तेज रफ्तार से थी और अचानक पीछे से आई और टैंकर को टक्कर मार दी जिस जगह पर यह पूरा घटनाक्रम हुआ वहां पर एक बड़ा गड्ढा भी था गनीमत यह रही कि टैंकर चालक ने पीछे से टक्कर लगने के बावजूद टैंकर को नियंत्रित किया और एक बड़े घटनाक्रम को होने से बचा लिया वही पूरे ही मामले में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया है तो वहीं आजाद नगर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है वही जैसे ही भीषण एक्सीडेंट की घटना घटित हुई सिटी बस का ड्राइवर यात्रियों को अकेला छोड़कर सिटी बस को वही पर छोड़कर फरार हो गया इसके बाद वहां पर मौजूद रहवासी और यात्री आक्रोशित हो गए और उन्होंने सिटी बस में तोड़फोड़ की घटना को भी अंजाम दिया फिलहाल पूरे ही मामले में आजाद नगर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
