IPS अफसर सूरज कुमार वर्मा के घर में चोरी, 15 लाख के जेवर-नकदी ले गए चोर, नीमच के एसपी है वर्मा, पत्नी भी आईपीएस अफसर
आइपीएस अधिकारी सूरज वर्मा के राजीव नगर की अशोकपुरी कालोनी में स्थित घर से चोर 15 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ले गए। आइपीएस पति-पत्नी मध्य प्रदेश में तैनात हैं।
आइपीएस अधिकारी सूरज वर्मा के राजीव नगर की अशोकपुरी कालोनी में स्थित घर से चोर 15 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ले गए। आइपीएस पति-पत्नी मध्य प्रदेश में तैनात हैं। वर्मा नीमच के एसपी हैं और पत्नी इंदौर में एस ए एफ की बटालियन में कमांडेंट। चोरों ने कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। CCTV फुटेज में तीन संदिग्घ दिखे हैं।
राजीव नगर थाना क्षेत्र के अशोकपुरी कालोनी में आइपीएस अधिकारी के घर में घुसे तीन चोरों ने आलमारी का लाकर तोड़ करीब दस लाख की ज्वेलरी और पांच लाख नकद उड़ा ले गए।
सूरज कुमार वर्मा मध्य प्रदेश के नीमच एसपी व वर्ष 2013 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी मध्य प्रदेश में ही आइपीएस अधिकारी हैं।
घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। घटना मंगलवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच की है। एसपी के पिता नागेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के पास गए हुए थे। आवास की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उनकी बेटी और पत्नी राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा सो रही थीं।
सुबह जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद था। इस पर मां-बेटी ने वाहन चालक को फोन कर इसकी सूचना दी। चालक वहां पहुंचा तो देखा कि बाहर से गेट बंद है।
इसके बाद चालक ने मकान की चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया और दरवाजा खोला। पुलिस का अंदाजा है कि तीनों चोर छत के रास्ते घर में घुस गये और जिस कमरे में मां-बेटी सो रही थीं उसे बाहर से बंद कर दिया।
इसके बाद ग्राउंड फ्लोर के कमरे में ताला तोड़कर अंदर घुस गए। देखा गया कि बंद कमरे की कुंडी को तोड़ा गया है। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहने और रुपये गायब थे। स्वजन की मानें तो गहने 40 साल पुराने थे। बेली रोड से खाजपुरा तक पैदल गए शातिर
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को फुटेज में तीन संदिग्घ दिखे हैं, जो पैदल ही आए थे। चोरी के बाद तीनों पैदल ही बेली रोड होते हुए खाजपुरा तक जाते हुए देखे गए।
फुटेज के आधार पर पुलिस आसपास के इलाके में दबिश दे रही है। यह भी पता कर रही है कि हाल के दिनों में जेल से कितने शातिर बाहर आए हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 13 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 13 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले