देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 14 बार पढ़ी गई

Covid-19: PM मोदी ने यूरोपियन कमीशन प्रमुख से बात कर मौतों पर जताई संवेदना

पीएम मोदी ने यूरोपियन कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन से फोन पर बातचीत की (फाइल फोटो पीएम ऑफिस (PMO) ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपियन कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von Der Leyen) के बीच कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार के बीच वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा हुई.

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Covid-19: PM मोदी ने यूरोपियन कमीशन की प्रमुख से की बात, यूरोप में हुई मौतों पर जताई संवेदना

पीएम मोदी ने यूरोपियन कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन से फोन पर बातचीत की (फाइल फोटो

पीएम ऑफिस (PMO) ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपियन कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von Der Leyen) के बीच कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार के बीच वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा हुई.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मोदी ने (PM Modi) मंगलवार को यूरोपियन कमीशन (European Commission) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन Ursula Von Der Leyen से फोन पर बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने Covid-19 के संक्रमण के चलते यूरोपियन यूनियन में हुई मौतों को लेकर संवेदना प्रकट की.

पीएम ऑफिस ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और यूरोपियन कमीशन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula Von Der Leyen) के बीच कोरोना वायरस के प्रसार के बीच वैश्विक परिस्थितियों पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री मोदी ने देशों के मिलकर कोरोना वायरस से लड़ने की बात पर दिया जोर
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया है कि पीएम मोदी ने इस वैश्विक महामारी के दौर में सभी देशों के बीच समन्वय और सहयोग पर भी जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपियन कमीशन की प्रमुख को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए उठाए गए भारत के कदमों के बारे में भी जानकारी दी.दुनिया भर में अब तक कोरोना से हो चुकी हैं करीब 17 हजार मौतें
बता दें कि दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतक संख्या 16,961 पर पहुंच गई. एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों से ये आंकड़े जुटाए हैं जो मंगलवार को जारी किए गए. कोरोना वायरस (Coronavirus) का पहला मामला चीन में पिछले वर्ष दिसंबर में सामने आया था, तब से 175 देशों में 3,86,350 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई.

महाद्वीपों के अनुसार, यूरोप (Europe) में कोरोना वायरस के 1,99,779 मामले सामने आए और 10,724 लोगों की मौत हो गई. एशिया में 98,748 मामले आए और 3,570 लोगों की मौत हुई. अमेरिका और कनाडा में 48,519 मामले आए और 523 लोगों की मौत हो गई.

पश्चिम एशिया में 29,087 संक्रमण के मामले और 1,966 मौत के मामले आए. लातिन अमेरिका तथा कैरिबियाई देशों में 6,217 मामले आए और 112 लोगों की मौत हुई. ओशिनीया में 2,225 मामले आए और नौ लोगों की मौत हुई. अफ्रीका (Africa) में 1,778 मामले आए और 57 लोगों की मौत हुई.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के आदेश के बाद 14 अप्रैल तक बंद रहेंगी रेल सेवाएं

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 12:18 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Apple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किएLifestyleApple ने टचस्क्रीन MacBook Pro और 4 नए डिवाइस लॉन्च किए 1 घंटा पहलेशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तानLifestyleशोरहेम: डारेंट घाटी में एक घंटे की दूरी पर कला और प्रकृति का नख़लिस्तान 1 घंटा पहलेइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैंIndoreइंदौर के ‘बड़े भैया’ की अनसुनी कहानी: मजदूरी से राजनीति तक का सफर, जानिए जिंदगी के 6 ऐसे किस्से जो कम लोग जानते हैं 2 घंटे पहलेGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शवIndia NewsGyadin Ahirwar Murder Case: कालपी बार संघ अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की हत्या, जालौन से कार में अगवा किया; कानपुर में मिला शव 2 घंटे पहलेउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकाराBusinessउत्तर कोरिया ने बाइनेंस हैक से अपने संबंधों को नकारा 3 घंटे पहलेRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण कियाBusinessRoyal Mail ने 2026 के क्रिसमस स्टैम्प्स का अनावरण किया 3 घंटे पहलेलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़ेSportsलिवरपूल का 1-0 हार, शून्य शॉट्स पर आँकड़े 3 घंटे पहलेEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाईSportsEthan Brown ने Point of Law को Melbourne Cup में जीत दिलाई 4 घंटे पहले
↑